सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

हनुमान जी की प्रतिमा क्षतिग्रस्त, नई स्थापित

पुलिस ने शुरू की जांच, एसडीएम भी पहुंचे मौके पर आजमगढ़। कप्तानगंज थाना क्षेत्र के पासीपुर रसूलपुर गांव में बृहस्पतिवार की सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में हनुमान जी की प्रतिमा क्षतिग्रस्त मिली। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल शुरू कर दी। बाद में नई प्रतिमा स्थापित कराई गई। पासीपुर रसूलपुर गांव स्थित शारदा सहायक शाखा खंड-32 के किनारे, राष्ट्रीय राजमार्ग से लगभग 50 मीटर दक्षिण मठ गोविंद मार्ग पर स्थित हनुमान मंदिर में गुरुवार सुबह करीब 7:30 बजे ग्रामीणों ने प्रतिमा को क्षतिग्रस्त देखा। घटना की जानकारी तत्काल पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी अनुराग कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। प्रशासन की ओर से नई हनुमान प्रतिमा स्थापित कराकर पूजा-अर्चना भी कराई गई। मौके पर बूढ़नपुर के एसडीएम अभय राज शुक्ल भी पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। थाना प्रभारी अनुराग कुमार ने बताया कि प्रथम दृष्टया किसी अराजक तत्व द्वारा माहौल बिगाड़ने जैसी बात सामने नहीं आई है। प्रतिमा किन परिस्थितियों में क्षतिग्रस्त हुई, इसकी जांच की जा रही है। सभी पहलुओं ...

Azamgarh: अवैध ढंग से गैर प्रांत भेजे जा रहे तीन ट्रक से दो करोड़ का सिरप, दवा बरामद

चार हिरासत में, पुलिस कर रही पूछताछ

आजमगढ़. आगरा से अवैध तरीके से पश्चिम बंगाल अन्य प्रांतों में भेजे जा रहे कफ सिरप और दवाओं की बड़ी खेप एफडीए ने पकड़ी है। दवाओं की खेप संतकबीर नगर के खलीलाबाद, गोरखपुर के गीडा और कुशीनगर के हेतिमपुर टोल प्लाजा पर पकड़ी गई है। इनकी कीमत दो करोड़ रुपये बताई जा रही है। वहीं गोरखपुर के गीडा में 15 लाख रुपये लेकर जांच टीम से डील करने पहुंचे व्यापारी के कर्मचारी सहित चार लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।  खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग की टीम मुखबिर से सूचना मिली कि आगरा से ट्रक में दवाओं की बड़ी खेप गोरखपुर के रास्ते पश्चिम बंगाल व अन्य प्रदेशों में भेजी जा रही है। इसके बाद औषधि प्रशासन की टीम को लखनऊ में ट्रकों को पकड़ने के लिए लगा दिया गया। इसके बाद टीम ट्रक की तलाश में जुट गई। टीम ने गोरखपुर और संतकबीर नगर जनपद की सीमा पर एक ट्रक दवा की। यहां चालकों से पूछताछ में ट्रक चालकों से पता चला कि गीडा के सेक्टर 15 में नशे में इस्तेमाल करने के लिए बड़ी मात्रा में कफ सिरप रखा जा रहा है। इसके बाद टीम ने एसडीएम सहजनवां से संपर्क किय और गीडा के सेक्टर 15 में छापा मारा। यहां एक गोदाम के बाहर खड़े ट्रक में सिरप से भरे गत्ते रखे जा रहे थे। टीम ने गोदाम की जांच की तो वहां से तीन सौ गत्ते में अबाट कंपनी का कफ सिरप मिला। कुशीनगर में भी पकड़ा गया सिरप टीम ने गोला थाना क्षेत्र के डाड़ी बाजार निवासी ओम प्रकाश गुप्ता के पुत्र श्रीशचंद गुप्ता की गोदाम से बरामद किया।

सर्वाधिक पढ़ीं गईं