सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

24 घंटे की तलाश के बाद 10 वर्षीय वैभव का शव पड़ोसी के बेसमेंट से बरामद, हत्या का आरोप

सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पड़ोसी हिरासत में पूछताछ में हत्या की बात कबूल, कस्बे में शोक और आक्रोश गोरखपुर। खजनी कस्बे में सर्राफा कारोबारी के 10 वर्षीय पौत्र वैभव वर्मा की अपहरण के बाद हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। करीब 24 घंटे तक चले सर्च ऑपरेशन के बाद पुलिस ने पड़ोसी सर्वेश भट्ट को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पुलिस के अनुसार, पूछताछ में आरोपी के बयान के आधार पर उसके घर के बेसमेंट से वैभव का शव बरामद किया गया। जानकारी के अनुसार, सोमवार दोपहर स्कूल से घर लौटने के बाद वैभव साइकिल लेकर खेलने निकला था, लेकिन वापस नहीं लौटा। कुछ देर बाद उसकी साइकिल और एक चप्पल खेत के पास मिली, जिसके बाद परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी डॉ. कौस्तुभ के निर्देशन में पांच टीमें गठित की गईं। डॉग स्क्वॉयड, फॉरेंसिक टीम और तकनीकी साक्ष्यों की मदद से जांच आगे बढ़ाई गई। सीसीटीवी फुटेज में वैभव के पीछे पड़ोसी सर्वेश भट्ट जाता दिखाई दिया। इसी आधार पर पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की। पुलिस के अनुसार, पूछताछ में आरोपी ने हत्या की बात स्वीकार की और उसकी निशानदेही पर ...

Azamgarh: धूमधाम से मना गुरूग्रंथ साहिब जी का प्रकाश पर्व

आजमगढ़। रविवार को गुरु ग्रंथ साहिब के प्रकाश पर्व पर नगर के एलवल स्थित गुरूद्वारे में सर्व धर्म ग्रंथ श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी का प्रकाश पर्व बड़ी धूमधाम के साथ मनाया गया। आज सुबह से ही धर्म प्रेमियों का गुरुद्वारा में आना-जाना लगा रहा, गुरुद्वारा साहिब को आकर्षक फूलों, रंगीन गुब्बारों व फूलों की लड़ी से सजाया गया था। बताते चलें कि सन् 1604 ई को आज ही के दिन श्री गुरु अर्जुन देव जी गुरु ग्रंथ साहिब का पहला प्रकाश गुरुद्वारा हरमंदिर साहिब अमृतसर में करवाया और बाबा बुढ़ा जी को प्रथम ग्रंथि से नवाजा गया। आज ही के दिन सारे संसार में गुरु ग्रंथ साहिब का पहला प्रकाश पर्व मनाया जाता है।

सर्वाधिक पढ़ीं गईं