सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

हाईवे पर मौत का जाल, जिम्मेदार बेखबर

 कहीं ट्रकों की अवैध पार्किंग तो कहीं सड़क पर गहरे गड्ढे, राहगीरों की जान जोखिम में हाइवे पर ट्रकों की पार्किंग और गड्ढे बढ़ा रहे हादसे का खतरा ट्रकों की अवैध पार्किंग और गड्ढों से हाइवे पर हादसों का खतरा एक लेन पर भारी वाहनों का कब्जा, रानी की सराय से कोटिला तक सड़क बदहाल आजमगढ़। जिले के नेशनल और स्टेट हाईवे पर सड़क सुरक्षा नियमों की अनदेखी कर भारी वाहनों की पार्किंग हादसों को न्योता दे रही है। हाईवे की पटरियों से लेकर एक लेन तक ट्रक और अन्य वाहन खड़े होने से राहगीरों को आवागमन में परेशानी हो रही है। रात के समय सड़क किनारे खड़े बड़े वाहनों के कारण बाइक, स्कूटी और चार पहिया वाहन चालकों को सबसे अधिक खतरा रहता है। हादसा होने के बाद ही जिम्मेदार अधिकारियों की सक्रियता बढ़ती है, जबकि नियमित कार्रवाई के नाम पर कुछ वाहनों का चालान कर खानापूर्ति किए जाने का आरोप है। जिले से आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-अयोध्या, आजमगढ़-गोरखपुर, आजमगढ़-बलिया, आजमगढ़ वाया शाहगंज-लखनऊ और आजमगढ़-प्रयागराज मार्ग गुजरते हैं। आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-प्रयागराज और आजमगढ़-गोरखपुर मार्ग पर मोरंग, बालू, गिट्टी और बोल्डर लदे ...

Azamgarh: दामाद को कमरे में बंद कर लाठी-डंडे से जमकर पीटा

घायलावस्था में अस्पताल में भर्ती, चल रहा उपचार

आजमगढ़। अपने बीबी और बच्चों से मिलने ससुराल पहुंचे दामाद की ससुरारलीजनों ने किसी बात पर कमरे में बंद कर लाठी-डंडे से जमकर पीटा। दामाद की इतनी पिटाई कर दी कि उसको इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। मामला अहरौला थाना के मड़ना गांव का है।

 अहरौला थाना के  मड़ना गांव में सोमवार को अपने बीबी-बच्ची से मिलने आए दामाद की ससुराल वालों ने बंद कमरे में लाठी-डंडे से जमकर धुनाई कर दी। गंभीरपुर के कलंदरपुर गांव निवासी वसीम अहमद का विवाह वर्ष 2018 में अहरौला के मड़ना गांव में हुआ था। तीन साल की बच्ची भी है। एक माह पूर्व दोनों में किसी बात को लेकर विवाद हो गया तो पत्नी नबी अपने मायके चली आई। सोमवार को विदाई करवाने के लिए वसीम अहमद अपने दोस्तों के साथ ससुराल पहुंचे। आरोप है कि ससुराल के लोगों ने दामाद को कमरे में बंद कर पीटा। उसकी पत्नी, साला और स्वजन भी उसमें शामिल थे। अहरौला थानाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है।


सर्वाधिक पढ़ीं गईं