सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

हाईवे पर मौत का जाल, जिम्मेदार बेखबर

 कहीं ट्रकों की अवैध पार्किंग तो कहीं सड़क पर गहरे गड्ढे, राहगीरों की जान जोखिम में हाइवे पर ट्रकों की पार्किंग और गड्ढे बढ़ा रहे हादसे का खतरा ट्रकों की अवैध पार्किंग और गड्ढों से हाइवे पर हादसों का खतरा एक लेन पर भारी वाहनों का कब्जा, रानी की सराय से कोटिला तक सड़क बदहाल आजमगढ़। जिले के नेशनल और स्टेट हाईवे पर सड़क सुरक्षा नियमों की अनदेखी कर भारी वाहनों की पार्किंग हादसों को न्योता दे रही है। हाईवे की पटरियों से लेकर एक लेन तक ट्रक और अन्य वाहन खड़े होने से राहगीरों को आवागमन में परेशानी हो रही है। रात के समय सड़क किनारे खड़े बड़े वाहनों के कारण बाइक, स्कूटी और चार पहिया वाहन चालकों को सबसे अधिक खतरा रहता है। हादसा होने के बाद ही जिम्मेदार अधिकारियों की सक्रियता बढ़ती है, जबकि नियमित कार्रवाई के नाम पर कुछ वाहनों का चालान कर खानापूर्ति किए जाने का आरोप है। जिले से आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-अयोध्या, आजमगढ़-गोरखपुर, आजमगढ़-बलिया, आजमगढ़ वाया शाहगंज-लखनऊ और आजमगढ़-प्रयागराज मार्ग गुजरते हैं। आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-प्रयागराज और आजमगढ़-गोरखपुर मार्ग पर मोरंग, बालू, गिट्टी और बोल्डर लदे ...

Azamgarh: प्रेमिका से मिलने बुआ के घर गए युवक की हत्या, साथी की हालत गंभीर



मृतक के पिता ने प्र‌ेमिका और उसके पिता के खिलाफ दी तहरीर

आजमगढ़। प्रेमिका के फोन पर अपने दो मित्रों के साथ जौनपुर जिले के शाहगंज थाना क्षेत्र के नटौली गांव गए प्रेमी की लाठी डंडे से पीटकर हत्या कर दी गई, जबकि उसका साथी गंभीररूप से घायल हो गया। घायल का उपचार जौनपुर के एक निजी अस्पताल में चल रहा है। खास बात है कि हमलावरों ने सिर्फ दो युवकों पर हमला किया। एक युवक को उन्होंने हाथ भी नहीं लगाया। इस मामले में मृतक के पिता ने प्रेमिका और उसके पिता के लिए रिपोर्ट दर्ज कराई है।

 सरायमीर थाना क्षेत्र के रंगडीह गांव निवासी पंकज 22 पुत्र फेरई को जौनपुर जिले के शाहगंज कोतवाली क्षेत्र के नटौली गांव की रहने वाली प्रेमिका का फोन आया। शुक्रवार को उसने फोन पर मिलने के लिए बुलाया तो पंकज गांव के ही अपने दो साथियों अजीत उर्फ शब्बू पुत्र जगदीश व छोटू पुत्र प्रमोद के साथ बाइक से प्रेमिका से मिलने के लिए चला गया। उसी गांव में पंकज की बुआ का घर था। उसने परिवार के लोगों को बताया कि वह बुआ के घर जा रहा है। अभी तीनों नटौली गांव पहुंचे थे कि पहले से घात लगाए बैठे लोगों ने उन्हें रोक लिया। इसके बाद वे छोटू को वहां से दूर खड़ा करा दिए। तीनों कुछ समझ पाते उक्त लोगों ने पंकज और अजीत पर लाठी डंडे से हमला कर दिया। जब दोनों अधमरे हो गए तो उन्होंने छोटू की बाइक पर उन्हें बैठा दिया और कहा घर ले जाओ। छोटू शनिवार की भोर में दोनों को लेकर घर पहुंचा। रास्ते में ही पंकज की मौत हो चुकी थी। परिवार के लोगों ने पंकज का शव देखा तो कोहराम मच गया। अजीत की सांसे चल रही थी तो उसे जौनपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना की जानकारी होने पर अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण सिद्धार्थ, सीओ फूलपुर, थानाध्यक्ष सरायमीर मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने छोटू से घटनाक्रम की जानकारी ली। पंकज के पिता फेरई ने आरोप लगाया कि उनके बेटे को नटौली गांव निवासी दीपा पुत्री राजेश राजभर ने फोनकर बुलाया था। उक्त लोगों ने ही साजिश के तहत बुलाकर उसकी हत्या की है। पुलिस ने मामले में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। थानाध्यक्ष सरायमीर का कहना है कि मामले की जांच चल रही है जो भी आरोपी हैं उन्हें जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

सर्वाधिक पढ़ीं गईं