सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

हाईवे पर मौत का जाल, जिम्मेदार बेखबर

 कहीं ट्रकों की अवैध पार्किंग तो कहीं सड़क पर गहरे गड्ढे, राहगीरों की जान जोखिम में हाइवे पर ट्रकों की पार्किंग और गड्ढे बढ़ा रहे हादसे का खतरा ट्रकों की अवैध पार्किंग और गड्ढों से हाइवे पर हादसों का खतरा एक लेन पर भारी वाहनों का कब्जा, रानी की सराय से कोटिला तक सड़क बदहाल आजमगढ़। जिले के नेशनल और स्टेट हाईवे पर सड़क सुरक्षा नियमों की अनदेखी कर भारी वाहनों की पार्किंग हादसों को न्योता दे रही है। हाईवे की पटरियों से लेकर एक लेन तक ट्रक और अन्य वाहन खड़े होने से राहगीरों को आवागमन में परेशानी हो रही है। रात के समय सड़क किनारे खड़े बड़े वाहनों के कारण बाइक, स्कूटी और चार पहिया वाहन चालकों को सबसे अधिक खतरा रहता है। हादसा होने के बाद ही जिम्मेदार अधिकारियों की सक्रियता बढ़ती है, जबकि नियमित कार्रवाई के नाम पर कुछ वाहनों का चालान कर खानापूर्ति किए जाने का आरोप है। जिले से आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-अयोध्या, आजमगढ़-गोरखपुर, आजमगढ़-बलिया, आजमगढ़ वाया शाहगंज-लखनऊ और आजमगढ़-प्रयागराज मार्ग गुजरते हैं। आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-प्रयागराज और आजमगढ़-गोरखपुर मार्ग पर मोरंग, बालू, गिट्टी और बोल्डर लदे ...

Azamgarh: नाजायज संबंध बनाने को नहीं हुई तैयार तो कर दी किशोरी की हत्या

किशोरी की मौत को सामान्य घटना साबित करने को पोखरी में फेंका शव

बिलरियागंज थाना क्षेत्र में किशोरी की हत्या का पुलिस ने किया खुलासा

आजमगढ़। बिलरियागंज थाना क्षेत्र के बिंदवल गांव में पोखरी में मिली नाबालिग किशोरी के शव के ममाले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। पुलिस के मुताबिक आरोपी किशोरी की हत्या सिर्फ इसलिए कर दी कि वह उसके साथ नाजायज संबंध बनाने के लिए तैयार नहीं हुई। इसके बाद उसने साक्ष्य छिपाने तथा घटना को सामान्य दिखाने के लिए शव को पोखरी में फेंक दिया। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश किया जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया।

   19 अगस्त 2022 की रात करीब 10 बजे पुलिस को पोखरी में एक किशोरी की लाश बरामद होने की सूचना मिली थी। पुलिस ने पोखरी से शव निकलवाया तो उसकी पहचान गांव के ही एक नाबालिग किशोरी के रुप में हुई थी जो शाम को घर से खेत के लिए निकली थी। घटना के बाद ही पुलिस ने तीन लोगों को हिरासत में ले लिया था। साथ ही पीड़ित परिवार की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच में जुटी थी। जांच के दौरान गांव के ही एक युवक का नाम प्रकाश में आया। पुलिस उसकी तलाश में जुटी थी लेकिन वह घटना के बाद से ही घर से फरार था। इसी बीच सोमवार को बिलरियागंज थानाध्यक्ष विजय प्रकाश मौर्य को मुखबिर से सूचना मिली कि मामले में आरोपी निजामाबाद थाना क्षेत्र के फरिहा गांव में अपनी बहन के घर मौजूद है। इसके बाद थानाध्यक्ष विजय प्रकाश मौर्य अपने हमराहियों के साथ उक्त स्थान पर दबिश दी। पुलिस को देख आरोपी मोअज्जम पुत्र स्व. इसरार अहमद उर्फ झूरी छत के रास्ते पीछे से भागने का प्रयास किया। पुलिस द्वारा घेराबंदी कर मोअज्जम को गिरफ्तार कर लिया।

सर्वाधिक पढ़ीं गईं