सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

हाईवे पर मौत का जाल, जिम्मेदार बेखबर

 कहीं ट्रकों की अवैध पार्किंग तो कहीं सड़क पर गहरे गड्ढे, राहगीरों की जान जोखिम में हाइवे पर ट्रकों की पार्किंग और गड्ढे बढ़ा रहे हादसे का खतरा ट्रकों की अवैध पार्किंग और गड्ढों से हाइवे पर हादसों का खतरा एक लेन पर भारी वाहनों का कब्जा, रानी की सराय से कोटिला तक सड़क बदहाल आजमगढ़। जिले के नेशनल और स्टेट हाईवे पर सड़क सुरक्षा नियमों की अनदेखी कर भारी वाहनों की पार्किंग हादसों को न्योता दे रही है। हाईवे की पटरियों से लेकर एक लेन तक ट्रक और अन्य वाहन खड़े होने से राहगीरों को आवागमन में परेशानी हो रही है। रात के समय सड़क किनारे खड़े बड़े वाहनों के कारण बाइक, स्कूटी और चार पहिया वाहन चालकों को सबसे अधिक खतरा रहता है। हादसा होने के बाद ही जिम्मेदार अधिकारियों की सक्रियता बढ़ती है, जबकि नियमित कार्रवाई के नाम पर कुछ वाहनों का चालान कर खानापूर्ति किए जाने का आरोप है। जिले से आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-अयोध्या, आजमगढ़-गोरखपुर, आजमगढ़-बलिया, आजमगढ़ वाया शाहगंज-लखनऊ और आजमगढ़-प्रयागराज मार्ग गुजरते हैं। आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-प्रयागराज और आजमगढ़-गोरखपुर मार्ग पर मोरंग, बालू, गिट्टी और बोल्डर लदे ...

Azamgarh: निष्कासन से नाराज छात्र ने शिक्षक पर किया हमला, एफआईआर दर्ज

अनुशासनहीनता में एक साल पहले हुई थी कार्रवाई

आजमगढ़। अनुशासनहीनता में एक साल पहले एक दिन के लिए विद्यालय से निष्कासन की कार्रवाई से नाराज छात्र ने अपने साथियों के साथ मिलकर शिक्षक पर हमला कर दिया। मऊ जिले के रानीपुर में शिक्षक को युवकों ने सरेआम सड़क पर पीटा और उसकी कार पर भी पत्थर बरसाए। घटना के समय शिक्षक मुंडन संस्कार से लौट रहा था। हमले की वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने एक नामजद और तीन अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।शिक्षक की पिटाई करते छात्र

बताते हैं कि रानीपुर के रहने वाले पंकज यादव रानीपुर स्थित एक निजी विद्यालय में शिक्षक हैं। स्कूल में पढ़ने वाले माखन राजभर को पंकज ने नवंबर 2021 में देरी से आने और अनुशासनहीनता करने पर स्कूल से एक दिन के लिये निष्कासित कर दिया था। तब से माखन पंकज से बदला लेने की फिराक में था। 2 अगस्त 202 को पंकज अपने भांजे के मुंडन संस्कार के लिए खुरहट के दईयामाई धाम गए थे। मुंडन संस्कार के बाद वे परिवार के साथ कार से घर लौट रहे थे। तभी माखन और उसके तीन दोस्तों ने वाहन रोकवा लिया और पंकज को कार से खींचकर पीटने लगे। इस दौरान उन्होंने कार पर पत्थर भी बरसाए जिससे कार क्षतिग्रस्त हो गई। बीच बचाव करने पर उन्होंने कार चालक को भी पीटा। घटना के दौरान ही किसी ने इसकी वीडियो बना ली। पहले तो पुलिस ने शिकायत को गंभीरता से नहीं लिया लेकिन दो दिन पूर्व मारपीट की वीडियो वायरल हो गई। इसके बाद पुलिस हरकत में आई और गुरुवार को इस मामले में माखन और उसके तीन अज्ञात साथियों के खिलाफ मामला पंजीकृत कर उनकी तलाश शुरू कर दी है। पीड़ित पंकज के मुताबिक मुंडन संस्कार के लिए कार किराए पर लगी गई थी। आरोपियों ने चालक को भी पीटा। उसने भागकर अपनी जान बचाई। पिटाई के समय गाड़ी में मेरी बहन व भांजा भी था। बहन चीखते हुए मुझे छोड़ने की मिन्नतें करती रही लेकिन छात्र व उसके साथी मुझे पीटते रहे।

सर्वाधिक पढ़ीं गईं