सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

हाईवे पर मौत का जाल, जिम्मेदार बेखबर

 कहीं ट्रकों की अवैध पार्किंग तो कहीं सड़क पर गहरे गड्ढे, राहगीरों की जान जोखिम में हाइवे पर ट्रकों की पार्किंग और गड्ढे बढ़ा रहे हादसे का खतरा ट्रकों की अवैध पार्किंग और गड्ढों से हाइवे पर हादसों का खतरा एक लेन पर भारी वाहनों का कब्जा, रानी की सराय से कोटिला तक सड़क बदहाल आजमगढ़। जिले के नेशनल और स्टेट हाईवे पर सड़क सुरक्षा नियमों की अनदेखी कर भारी वाहनों की पार्किंग हादसों को न्योता दे रही है। हाईवे की पटरियों से लेकर एक लेन तक ट्रक और अन्य वाहन खड़े होने से राहगीरों को आवागमन में परेशानी हो रही है। रात के समय सड़क किनारे खड़े बड़े वाहनों के कारण बाइक, स्कूटी और चार पहिया वाहन चालकों को सबसे अधिक खतरा रहता है। हादसा होने के बाद ही जिम्मेदार अधिकारियों की सक्रियता बढ़ती है, जबकि नियमित कार्रवाई के नाम पर कुछ वाहनों का चालान कर खानापूर्ति किए जाने का आरोप है। जिले से आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-अयोध्या, आजमगढ़-गोरखपुर, आजमगढ़-बलिया, आजमगढ़ वाया शाहगंज-लखनऊ और आजमगढ़-प्रयागराज मार्ग गुजरते हैं। आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-प्रयागराज और आजमगढ़-गोरखपुर मार्ग पर मोरंग, बालू, गिट्टी और बोल्डर लदे ...

Azamgarh: नंद घर आनंद भयो जय कन्हैया लाल की

12 बजे कान्हा ने लिया जन्म, खुशी से झूमें श्रद्धालु

आजमगढ़। जेल में कन्हैया का जन्म हुआ। वासुदेव उन्हें लेकर गोकुल पहुंचे पहुंचे। नंद घर में नटवर नागर के अवतरण पर बधाई बजाई गई। सोमवार को जिले में घर वर में कुछ ऐसा ही दृश्य देखने को मिला। शुक्रवार को श्रीकृष्ण जन्मष्टमी की धूम आधी रात के बाद तक होती रही। 'नंद घर आनंद भयो' और 'हाथी-घोड़ा पालकी, जय कन्हैया लाल की जैसे भजन गूंजते रहे। शहर ही नहीं ग्रामीणांचलों नंद लाल के जन्मोत्सव की धूम रही। 
कृष्ण कन्हैया के जन्मोत्सव की तैयारियों तो बीते दो-तीन दिनों से चल रही थी। मंदिरों पर जहां सफाई के साथ ही रंगरोगन कर आकर्षक लाइटों की सजावट की गई तो वहीं घर-घर झाकियां सजाई गई। सोमवार की सुबह से ही लोग कान्हा के कपड़ों, सजावट के सामानों आदि की खरीद के लिए बाजारों में उमड़े नजर आए

वहीं घर-घर बन रहे विशेष धनिया के प्रसाद की खुशबू भी वातावरण में फैली नजर आई। शहर ही नहीं ग्रामीणांचल तक नंद किशोर का जन्मोत्सव धूमधाम व श्रद्धाभाव के साथ मनाया गया। जनपद के इटौरा स्थित जिला कारागार में भी जन्माष्टी का पर्व धूमधाम के साथ मनाया गया। पुलिस लाइन परिसर में स्थित मंदिर पर भजन कीर्तन सोमवार की सुबह से ही हो रहा था। वहीं झांकी भी सजाई गई थी। अति प्रचीन बिहारी जी मंदिर में भी कान्हा का जन्मोत्सव धूमधाम के साथ मनाया गया। सुबह से लोग व्रत रहे। और रात 12 बजे का इंतजार करते रहे। 12 बजे से घर-घर से घंटा घड़ियाल की आवाज सुनाई देने लगी। लोगों ने कृष्ण कन्हैया की आरती किया और फिर प्रसाद ग्रहण कर व्रत का पारण किया।



सर्वाधिक पढ़ीं गईं