सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

हाईवे पर मौत का जाल, जिम्मेदार बेखबर

 कहीं ट्रकों की अवैध पार्किंग तो कहीं सड़क पर गहरे गड्ढे, राहगीरों की जान जोखिम में हाइवे पर ट्रकों की पार्किंग और गड्ढे बढ़ा रहे हादसे का खतरा ट्रकों की अवैध पार्किंग और गड्ढों से हाइवे पर हादसों का खतरा एक लेन पर भारी वाहनों का कब्जा, रानी की सराय से कोटिला तक सड़क बदहाल आजमगढ़। जिले के नेशनल और स्टेट हाईवे पर सड़क सुरक्षा नियमों की अनदेखी कर भारी वाहनों की पार्किंग हादसों को न्योता दे रही है। हाईवे की पटरियों से लेकर एक लेन तक ट्रक और अन्य वाहन खड़े होने से राहगीरों को आवागमन में परेशानी हो रही है। रात के समय सड़क किनारे खड़े बड़े वाहनों के कारण बाइक, स्कूटी और चार पहिया वाहन चालकों को सबसे अधिक खतरा रहता है। हादसा होने के बाद ही जिम्मेदार अधिकारियों की सक्रियता बढ़ती है, जबकि नियमित कार्रवाई के नाम पर कुछ वाहनों का चालान कर खानापूर्ति किए जाने का आरोप है। जिले से आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-अयोध्या, आजमगढ़-गोरखपुर, आजमगढ़-बलिया, आजमगढ़ वाया शाहगंज-लखनऊ और आजमगढ़-प्रयागराज मार्ग गुजरते हैं। आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-प्रयागराज और आजमगढ़-गोरखपुर मार्ग पर मोरंग, बालू, गिट्टी और बोल्डर लदे ...

Azamgarh: कर्नाटक में रोप जंप ‌स्प्रिंग गेम में निधि ने जीता गोल्ड, बढ़ाया जिले का मान

चौथी बार गोल्ड लेकर लौट रही निधि के स्वागत में जुटे परिवार के लोग

आजमगढ़। कर्नाटक के विजय नगर जिले में बीते दिनों आयोजित रोप जंप स्प्रिंग गेम में निजामाबाद के बेगपुर की निधि ने गोल्ड जीतकर एक बार फिर जिले का मान बढ़ाया है। लगातार चौथी बार गोल्ड जीतने पर निधि की इस सफलता से परिजनों में हर्ष है, परिवार के लोग निधि के लौटने पर उसके स्वागत की तैयारियों में जुटे हैं। साथ ही पिता को बधाई देने के लिए लोगों का तांता लगा है। बताते चलें कि कर्नाटक के विजय नगर में बीते 29-30 जुलाई को आयोजित जंप रोप 36 अवर्स डबल डच वर्ल्ड रिकॉर्ड में  निजामाबाद के बेगपुर की निधि ने प्रतिभाग कर गोल्ड जीतकर जिले का नाम एक बार फिर रोशन किया है।बता दें कि उक्त प्रतियोगिता में बिहार, राजस्थान, दिल्ली, हरियाणा, आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु सहित 15  राज्यों के खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया था। जिसमें लगातार 36 घंटे रोप जंप में वर्ल्ड रिकॉर्ड बना कर जिले की निधि ने गोल्ड जीता और जिले सहित बेगपुर अपने गांव का नाम रोशन किया। निधि यादव के पिता सेवानिवृत्त फौजी संजय यादव ने बताया कि लड़कियों की पढ़ाई लिखाई के साथ-साथ खेलकूद में भी अगर परिवार के लोग सहयोग करें तो लड़कियां भी देश का नाम रोशन कर सकती हैं और वो कर रहीं हैं। निधि का खेल कूद में रुचि होने के नाते सहयोग दिया और आज देश का नाम रोशन कर रही है। निधि ने एसजीएफआई में प्रतिभाग करते हुए गोल्ड हासिल किया और आगे बढ़ती जा रही है। उसके बाद बीटी इंटरनेशनल स्कूल उदयपुर, जयपुर यूनिवर्सिटी में आयोजित जंप रोप प्रतियोगिता, हरियाणा के रोहतक और 31 दिसंबर को नेपाल के काठमांडू में आयोजित गेम में गोल्ड जीता। अब थाईलैंड में खेलने के लिए चयनित है। इससे परिवार में हर्ष व्याप्त है। उन्होंने बताया कि निधि यादव की वापसी पर उसके स्वागत की तैयारियां चल रही हैं।




सर्वाधिक पढ़ीं गईं