सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

24 घंटे की तलाश के बाद 10 वर्षीय वैभव का शव पड़ोसी के बेसमेंट से बरामद, हत्या का आरोप

सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पड़ोसी हिरासत में पूछताछ में हत्या की बात कबूल, कस्बे में शोक और आक्रोश गोरखपुर। खजनी कस्बे में सर्राफा कारोबारी के 10 वर्षीय पौत्र वैभव वर्मा की अपहरण के बाद हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। करीब 24 घंटे तक चले सर्च ऑपरेशन के बाद पुलिस ने पड़ोसी सर्वेश भट्ट को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पुलिस के अनुसार, पूछताछ में आरोपी के बयान के आधार पर उसके घर के बेसमेंट से वैभव का शव बरामद किया गया। जानकारी के अनुसार, सोमवार दोपहर स्कूल से घर लौटने के बाद वैभव साइकिल लेकर खेलने निकला था, लेकिन वापस नहीं लौटा। कुछ देर बाद उसकी साइकिल और एक चप्पल खेत के पास मिली, जिसके बाद परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी डॉ. कौस्तुभ के निर्देशन में पांच टीमें गठित की गईं। डॉग स्क्वॉयड, फॉरेंसिक टीम और तकनीकी साक्ष्यों की मदद से जांच आगे बढ़ाई गई। सीसीटीवी फुटेज में वैभव के पीछे पड़ोसी सर्वेश भट्ट जाता दिखाई दिया। इसी आधार पर पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की। पुलिस के अनुसार, पूछताछ में आरोपी ने हत्या की बात स्वीकार की और उसकी निशानदेही पर ...

Azamgarh: सऊदी में बैठे पति ने पत्नी को दिया तीन तलाक,

एसपी के निर्देश पर सरायमीर पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस

आजमगढ़। दहेज की मांग पूरी न होने पर सऊदी में बैठे पति ने पत्नी को फोन पर तीन तलाक दे दिया। ‌महिला की शिकायत पर सरायमीर थाने की पुलिस ने छह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। 

  सरायमीर थाना क्षेत्र के बीनापारा गांव निवासिनी फरजाना पुत्री इरशाद उर्फ अबुशाद ने बताया कि उसकी शादी पांच वर्ष पूर्व हुई थी। एक ढाई साल का बच्चा भी है। पति ने दहेज की मांग पूरी न होने पर उसे सऊदी से फोन पर तीन तलाक दे दिया। सरायमीर थाने में शिकायत के बाद भी कोई सुनवाई न होने पर पुलिस अधीक्षक कार्यालय शिकायत प्रकोष्ठ में शिकायत दर्ज कराते हुए आरोप लगाया है कि उसके पति मो. तैयब, जेठ मो. खालिद, मो. फहीम, जेठानी दरखशा, ननद रफात, राजी दहेज में पैसे व गाड़ी की मांग करते थे। मांग पूरी न होने पर तरह-तरह से प्रता‌ड़ित करते थे। इसके बाद बीते 28 अगस्त को पूर्वाह्न 11 बजे पति ने सऊदी से फोन पर तीन तलाक दे दिया। फरजाना ने बताया कि इसकी जानकारी उसने मायके में दी। शाम को मायके वाले उसके ससुराल पहुंचे और उसे लेकर चले गए। बाद में पुलिस से शिकायत की। लेकिन कोई सुनवाई न होने पर फरजाना एसपी के दरबार में गुहार लगाई। एसपी के आदेश पर मंगलवार को सरायमीर थाने की पुलिस ने पति सहित छह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। पुलिस आरोपियों की तलाश में ज़ुटी है। पीड़िता की शादी 5 वर्ष पूर्व हुई थी। उसके एक ढाई साल का बच्चा है।


सर्वाधिक पढ़ीं गईं