सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

हाईवे पर मौत का जाल, जिम्मेदार बेखबर

 कहीं ट्रकों की अवैध पार्किंग तो कहीं सड़क पर गहरे गड्ढे, राहगीरों की जान जोखिम में हाइवे पर ट्रकों की पार्किंग और गड्ढे बढ़ा रहे हादसे का खतरा ट्रकों की अवैध पार्किंग और गड्ढों से हाइवे पर हादसों का खतरा एक लेन पर भारी वाहनों का कब्जा, रानी की सराय से कोटिला तक सड़क बदहाल आजमगढ़। जिले के नेशनल और स्टेट हाईवे पर सड़क सुरक्षा नियमों की अनदेखी कर भारी वाहनों की पार्किंग हादसों को न्योता दे रही है। हाईवे की पटरियों से लेकर एक लेन तक ट्रक और अन्य वाहन खड़े होने से राहगीरों को आवागमन में परेशानी हो रही है। रात के समय सड़क किनारे खड़े बड़े वाहनों के कारण बाइक, स्कूटी और चार पहिया वाहन चालकों को सबसे अधिक खतरा रहता है। हादसा होने के बाद ही जिम्मेदार अधिकारियों की सक्रियता बढ़ती है, जबकि नियमित कार्रवाई के नाम पर कुछ वाहनों का चालान कर खानापूर्ति किए जाने का आरोप है। जिले से आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-अयोध्या, आजमगढ़-गोरखपुर, आजमगढ़-बलिया, आजमगढ़ वाया शाहगंज-लखनऊ और आजमगढ़-प्रयागराज मार्ग गुजरते हैं। आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-प्रयागराज और आजमगढ़-गोरखपुर मार्ग पर मोरंग, बालू, गिट्टी और बोल्डर लदे ...

Azamgarh: एसपी ने अहरौला थाने का किया निरीक्षण, गंदगी पर भड़के





थाना परिसर में था हड़कंप, मौर्या दंपति के बच्चों से भी मिले

आजमगढ़। पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य ने बुधवार को अहरौला थाने का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान वहां गंदगी पर भड़क गए, उन्होंने थाने परिसर में साफ-सफाई व्यवस्था को दुरूस्त रखने के साथ वादकारियों से अच्छा व्यवहार करने का निर्देश दिया। एसपी के औचक निरीक्षण से थाना परिसर में हड़कंप की स्थिति देखने को मिली। इसके बाद एसपी मौर्या दंपति के बच्चों से मिलने उनके घर गए। पूरी स्थिति की जानकारी बच्चों से ली। 

  थाने पर पहुंचते ही एसपी ने पहले पूरे परिसर का भ्रमण किया और यथास्थिति की जानकारी ली। इसके बाद कार्यालय में पहुंच गर पत्रावलियों का निरीक्षण किया। तैनात आरक्षियों से आवश्यक जानकारी लेने के साथ ही उनकी समस्याओं से भी अवगत हुए। आरक्षी बैरक व भोजनालय के आसपास के क्षेत्रों में साफ-सफाई व्यवस्था को और दुरूस्त करने का निर्देश दिया। थाने के सामने पड़े बोल्डर और गिट्टी को तत्काल हटाने का निर्देश दिया। वही परिसर में बन रहे नए भवन का भी निरीक्षण कर उसके गुणवत्ता पूर्ण निर्माण का निर्देश दिया। पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा की अवैध टैक्सी स्टैंड, अवैध पार्किंग, और अवैध वसूली,  गैंगस्टर में अपराधियों को पाबंद करने अपराधियों पर कड़ी कार्रवाई करने आदि के लिए निर्देश दिए। थाने का निरीक्षण करने के बाद एसपी कुछ दिनों पूर्व हुए मौर्य दंपत्ति हत्याकांड के खुलासे को लेकर थानाध्यक्ष से वार्ता किए। इसके बाद पीड़ित परिवार से घर पहुंच कर मुलाकात ‌किया। इस दौरान एसपी ने मृत मौर्य दंपत्ति के परिजनों को हत्याकांड का जल्द खुलासा करने व सुरक्षा देने का आश्वासन दिया। एसपी ने क्षेत्र में भ्रमण कर अवैध रुप से संचालित आटो व टैक्सी स्टैंड के बाबत भी जानकारी किया। औचक निरीक्षण के दौरान एसपी ग्रामीण सिद्धार्थ भी उनके साथ मौजूद रहे।

सर्वाधिक पढ़ीं गईं