सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

24 घंटे की तलाश के बाद 10 वर्षीय वैभव का शव पड़ोसी के बेसमेंट से बरामद, हत्या का आरोप

सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पड़ोसी हिरासत में पूछताछ में हत्या की बात कबूल, कस्बे में शोक और आक्रोश गोरखपुर। खजनी कस्बे में सर्राफा कारोबारी के 10 वर्षीय पौत्र वैभव वर्मा की अपहरण के बाद हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। करीब 24 घंटे तक चले सर्च ऑपरेशन के बाद पुलिस ने पड़ोसी सर्वेश भट्ट को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पुलिस के अनुसार, पूछताछ में आरोपी के बयान के आधार पर उसके घर के बेसमेंट से वैभव का शव बरामद किया गया। जानकारी के अनुसार, सोमवार दोपहर स्कूल से घर लौटने के बाद वैभव साइकिल लेकर खेलने निकला था, लेकिन वापस नहीं लौटा। कुछ देर बाद उसकी साइकिल और एक चप्पल खेत के पास मिली, जिसके बाद परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी डॉ. कौस्तुभ के निर्देशन में पांच टीमें गठित की गईं। डॉग स्क्वॉयड, फॉरेंसिक टीम और तकनीकी साक्ष्यों की मदद से जांच आगे बढ़ाई गई। सीसीटीवी फुटेज में वैभव के पीछे पड़ोसी सर्वेश भट्ट जाता दिखाई दिया। इसी आधार पर पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की। पुलिस के अनुसार, पूछताछ में आरोपी ने हत्या की बात स्वीकार की और उसकी निशानदेही पर ...

Azamgarh: दो शादी गुरू जी को पड़ गई महंगी, जांच के बाद बीएसए ने किया निलंबित

शिकायत पर डीएम ने कराई थी जांच, हिंदू मैरेज एक्ट के तहत होगी कार्रवाई

बस्ती। जिले में परिषदीय विद्यालय के प्रधानाध्यपक द्वारा दो शादी करने का मामला प्रकाश में आया है। एक व्यक्ति की शिकायत पर जिलाधिकारी ने मामले की जांच कराई तो प्रधानाध्यापक बुरे फंस गए। जांच में मामला सही पाए जाने पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ. इंद्रजीत प्रजापति ने प्रधानाध्यापक को निलंबित कर दिया है। ममाले की जांच अभी जारी है। जांच पूरी होने के बाद प्रधानाध्यापक के खिलाफ हिंदू मैरेज एक्ट के तहत भी कार्रवाई की जा सकती है।

बताते हैं कि बस्ती जिले के दुबौलिया विकास क्षेत्र प्राथमिक विद्यालय कटरिया प्रथम पर राजेश कुमार प्रधानाध्यापक पद पर तैनात हैं। दुबौलिया थाना क्षेत्र के पिपरा निवासी रणवीर सिंह ने हाल में जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन का प्रार्थनापत्र देकर आरोप लगाया था कि प्रधानाध्यापक राजेश कुमार ने दो शादियां की है जो शिक्षक भर्ती नियमावली तथा हिंदू मैरेज एक्ट का उल्लंघन है। जिलाधिकारी ने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को जांच के निर्देश दिए। इसके बाद बीएसए ने प्रधानाध्यापक राजेश कुमार से दो शादी करने और नौकरी में यह तथ्य छिपाने के आरोपों के बावत स्पष्टीकरण मांगा लेकिन उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया। बल्कि जांच से भागते रहे। शिकायतकर्ता द्वारा उपलब्ध कराए गए साक्ष्यों में प्रधानाध्यापक पर लगे आरोपों की पुष्टि होने के बाद जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने प्रधानाध्यापक राजेश कुमार को निलंबित कर दिया। निलंबन की अवधि में राजेश कुमार को पूर्व माध्यमिक विद्यालय दुबौलिया से संबद्ध किया गया है। वहीं दूसरी तरफ प्रकरण की जांच के लिए दो सदस्यीय टीम गठित कर खंड शिक्षा अधिकारी नगर अरुण कुमार और खंड शिक्षा अधिकारी महेंद्रनाथ त्रिपाठी को जांच अधिकारी नामित किया गया है।

सर्वाधिक पढ़ीं गईं