सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

हाईवे पर मौत का जाल, जिम्मेदार बेखबर

 कहीं ट्रकों की अवैध पार्किंग तो कहीं सड़क पर गहरे गड्ढे, राहगीरों की जान जोखिम में हाइवे पर ट्रकों की पार्किंग और गड्ढे बढ़ा रहे हादसे का खतरा ट्रकों की अवैध पार्किंग और गड्ढों से हाइवे पर हादसों का खतरा एक लेन पर भारी वाहनों का कब्जा, रानी की सराय से कोटिला तक सड़क बदहाल आजमगढ़। जिले के नेशनल और स्टेट हाईवे पर सड़क सुरक्षा नियमों की अनदेखी कर भारी वाहनों की पार्किंग हादसों को न्योता दे रही है। हाईवे की पटरियों से लेकर एक लेन तक ट्रक और अन्य वाहन खड़े होने से राहगीरों को आवागमन में परेशानी हो रही है। रात के समय सड़क किनारे खड़े बड़े वाहनों के कारण बाइक, स्कूटी और चार पहिया वाहन चालकों को सबसे अधिक खतरा रहता है। हादसा होने के बाद ही जिम्मेदार अधिकारियों की सक्रियता बढ़ती है, जबकि नियमित कार्रवाई के नाम पर कुछ वाहनों का चालान कर खानापूर्ति किए जाने का आरोप है। जिले से आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-अयोध्या, आजमगढ़-गोरखपुर, आजमगढ़-बलिया, आजमगढ़ वाया शाहगंज-लखनऊ और आजमगढ़-प्रयागराज मार्ग गुजरते हैं। आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-प्रयागराज और आजमगढ़-गोरखपुर मार्ग पर मोरंग, बालू, गिट्टी और बोल्डर लदे ...

Azamgarh:कमी छिपाने में कहीं तिरंगा तो कहीं भगवा का किया गया प्रयोग




नाले की दशा छिपाने को जगह-जगह लगाए गए थे पर्दे व टीन

मीडिया में बात आने पर तिरंगा हटा लगवाया गया केसरिया पर्दा

आजमगढ़। नगर पालिका प्रशासन की एक बड़ी लापरवाही सामने आई है। मुख्यमंत्री के आगमन पर तिरंगे का ही नपा प्रशासन ने अपमान कर दिया। अपनी खामियों को छुपाने के लिए नपा प्रशासन द्वारा कहीं तिरंगे का पर्दा तो कहीं टीनशेड लगा दिया गया। बाद में गलती का एहसास होने पर मुख्यमंत्री के आगमन से चंद मिनट पहले तिरंगे को हटवा कर नाले को केसरिया पर्दे से ढकवा दिया गया। वहीं जाम पड़ी व टूटी नाली को टीनशेड से घेर दिया गया था। ताकि रास्ते से गुजर रहे मुख्यमंत्री की नजर जिला प्रशासन की खामियों पर न पड़े।

पुलिस लाईन से सीएम के लिए बने हेलीपैड पर उतरने के बाद आईटीआई मैदान कार से जाने वाले थे। इसी रास्ते में मुकेरीगंज  पड़ता है। यहां बड़ा नाला है जो वर्तमान में पूरी तरह से क्षतिग्रस्त है। सीएम की नजर इस पर न पड़े इसके लिए नपा प्रशासन ने सड़क के दोनों पटरियों पर तिरंगे का पर्दा लगवा दिया। मीडिया की इस पर नजर गई और ईओ मनोज कुमार से पूछताछ शुरू होते ही नपा प्रशासन को अपनी गलती का एहसास हुआ और आनन-फानन में नाले पर लगा तिरंगा पर्दा हटवा कर केसरिया पर्दा हटवा दिया। वहीं ईओ तिरंगे का पर्दा लगाने की बात से पहले इंकार किया। जब वीडियो की जानकारी दी गई तो कहा कि वह तिरंगा नहीं है। कुछ देर बाद गलती का एहसास.होने पर उक्त पर्दा हटा कर केसरिया पर्दा लगवा दिया।


तिरंगा_का_हुआ अपमान लालजीत क्रांतिकारी पूर्व प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य समाजवादी युवजन सभा

आजमगढ़। लालजीत क्रांतिकारी ने एक वीडियो जारी किया है जो काफी दुखद है तिरंगे को सड़क के किनारे सड़क पर लगाया गया है जो नाले को ढकने के लिए लगाया गया है युवजन नेता ने कहा कि हमारे मुकेरीगंज आजमगढ़ की हाल हैं मा. मुख्यमंत्री MYogiAdityanath जी आ रहे हैं नाला छुपाने के लिए #फर्जी_राष्ट्रवादियों ने नाला ढकने मे तिरंगा का उपयोग कर दिया है #वाह_रे_अमृत_महोत्सव_वाह  लालजीत क्रांतिकारी पूर्व प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य समाजवादी युवजन सभा


सर्वाधिक पढ़ीं गईं