सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

हाईवे पर मौत का जाल, जिम्मेदार बेखबर

 कहीं ट्रकों की अवैध पार्किंग तो कहीं सड़क पर गहरे गड्ढे, राहगीरों की जान जोखिम में हाइवे पर ट्रकों की पार्किंग और गड्ढे बढ़ा रहे हादसे का खतरा ट्रकों की अवैध पार्किंग और गड्ढों से हाइवे पर हादसों का खतरा एक लेन पर भारी वाहनों का कब्जा, रानी की सराय से कोटिला तक सड़क बदहाल आजमगढ़। जिले के नेशनल और स्टेट हाईवे पर सड़क सुरक्षा नियमों की अनदेखी कर भारी वाहनों की पार्किंग हादसों को न्योता दे रही है। हाईवे की पटरियों से लेकर एक लेन तक ट्रक और अन्य वाहन खड़े होने से राहगीरों को आवागमन में परेशानी हो रही है। रात के समय सड़क किनारे खड़े बड़े वाहनों के कारण बाइक, स्कूटी और चार पहिया वाहन चालकों को सबसे अधिक खतरा रहता है। हादसा होने के बाद ही जिम्मेदार अधिकारियों की सक्रियता बढ़ती है, जबकि नियमित कार्रवाई के नाम पर कुछ वाहनों का चालान कर खानापूर्ति किए जाने का आरोप है। जिले से आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-अयोध्या, आजमगढ़-गोरखपुर, आजमगढ़-बलिया, आजमगढ़ वाया शाहगंज-लखनऊ और आजमगढ़-प्रयागराज मार्ग गुजरते हैं। आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-प्रयागराज और आजमगढ़-गोरखपुर मार्ग पर मोरंग, बालू, गिट्टी और बोल्डर लदे ...

Azamgarh: देवगांव कोतवाल शशिमौली पांडेय, अहरौला प्रभारी निरीक्षक लाइन हाजिर

अपराधियों और अपराध पर लगाम लगाने को एसपी एक्शन में

आजमगढ़। अपराधों पर लगाम लगाने में लापरवाही के आरोप में पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य ने देवगांव कोतवाल शशिमौली पांडेय और प्रभारी निरीक्षक अहरौला राजेंद्र कुमार सिंह को लाइन हाजिर कर दिया है। जबकि कई थानों के प्रभारियों के कार्यक्षेत्र में फेरबदल कर दिया है। एसपी की इस कार्रवाई से महकमें में हड़कंप है।

 एसपी अनुराग आर्य ने बताया कि लापरवाही के आरोप में कोतवाल देवगांव शशिमौली पांडेय, प्रभारी निरीक्षक अहरौला राजेंद्र कुमार सिंह को लाइन हाजिर किया गया है। जबकि क्राइम ब्रांच के स्वाट टीम प्रभारी गजानंद चौबे को देवगांव का नया कोतवाल बनाया है। वहीं मुबारकपुर प्रभारी निरीक्षक रहे योगेंद्र बहादुर सिंह को अहरौला का प्रभारी बनाया है। इसी तरह से एसओ दीदारगंज रहे कौशल पाठक को रौनापार, प्रभारी निरीक्षक कंधरापुर रहे राजकुमार सिंह को मुबारकपुर थाने का प्रभारी नियुक्त किया। इसी तरह से प्रभारी निरीक्षक अतरौलिया रुद्रभान पांडेय को क्राइम ब्रांच भेज दिया। जबकि प्रभारी निरीक्षक मेहनाजपुर रहे नदीम अहमद फरीदी को अतरौलिया का प्रभारी बनाया है। प्रभारी निरीक्षक तहबरपुर राम उजागिर को मेहनाजपुर थाना और अहरौला थाने के वरिष्ठ निरीक्षक रमेश यादव को तहबरपुर थाने की कमान सौंपी है। कौशल पाठक को एसओ रौनापार बनाया है। जबकि रौनापार थाना प्रभारी रहे अखिलेश चंद्र पांडेय को एसओ कंधरापुर बनाया है। एसपी के इस कार्रवाई से पुलिस महकमे में हड़कंप मचा है।

सर्वाधिक पढ़ीं गईं