सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

हाईवे पर मौत का जाल, जिम्मेदार बेखबर

 कहीं ट्रकों की अवैध पार्किंग तो कहीं सड़क पर गहरे गड्ढे, राहगीरों की जान जोखिम में हाइवे पर ट्रकों की पार्किंग और गड्ढे बढ़ा रहे हादसे का खतरा ट्रकों की अवैध पार्किंग और गड्ढों से हाइवे पर हादसों का खतरा एक लेन पर भारी वाहनों का कब्जा, रानी की सराय से कोटिला तक सड़क बदहाल आजमगढ़। जिले के नेशनल और स्टेट हाईवे पर सड़क सुरक्षा नियमों की अनदेखी कर भारी वाहनों की पार्किंग हादसों को न्योता दे रही है। हाईवे की पटरियों से लेकर एक लेन तक ट्रक और अन्य वाहन खड़े होने से राहगीरों को आवागमन में परेशानी हो रही है। रात के समय सड़क किनारे खड़े बड़े वाहनों के कारण बाइक, स्कूटी और चार पहिया वाहन चालकों को सबसे अधिक खतरा रहता है। हादसा होने के बाद ही जिम्मेदार अधिकारियों की सक्रियता बढ़ती है, जबकि नियमित कार्रवाई के नाम पर कुछ वाहनों का चालान कर खानापूर्ति किए जाने का आरोप है। जिले से आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-अयोध्या, आजमगढ़-गोरखपुर, आजमगढ़-बलिया, आजमगढ़ वाया शाहगंज-लखनऊ और आजमगढ़-प्रयागराज मार्ग गुजरते हैं। आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-प्रयागराज और आजमगढ़-गोरखपुर मार्ग पर मोरंग, बालू, गिट्टी और बोल्डर लदे ...

Azamgarh: मूक बधिर महिला ने देवर पर दर्ज कराया रेप का मुकदमा

सास पर देवर के साथ मिलकर मारपीट करने का आरोप

पुलिस ने आरोपी देवर को किया गिरफ्तार

आजमगढ़। रौनापार थाना क्षेत्र की रहने वाली एक गुंगी-बहरी महिला ने अपने देवर पर रेप करने और सास पर मारपीट करने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस पी‌ड़िता की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज आरोपी देवर को गिरफ्तार कर लिया है।

रौनापर थाना क्षेत्र निवासिनी मूक बधिर महिला ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि उसकी शादी आठ मार्च 2021 को हुई थी। पति भी मंदबुद्धि व अक्षम हैं। शादी के 15 दिन बाद पति के सगे भाई संतु उर्फ अनिल ने उसका रेप किया। देवर द्वारा रेप किए जाने की बात अपनी सास पनवा को बताई। इस पर सास ने देवर से शादी कराने की बात कही। गर्भवती होने पर देवर और सास ने नवंबर 2021 को घर से मारपीट कर निकाल दिया। 16 दिसंबर को एक पुत्री हुई और दोनों हमें रखने को तैयार नहीं हैं। कई बार पंचायत भी हुई, पर बात नहीं बनी। तो मूक बधिर महिला ने अपने देवर संतु और सास पनवा के विरुद्ध मारपीट व बलात्कार का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराने को रौनापार थाने में पुलिस को तहरीर दी। वहीं पीड़िता के पिता का कहना है कि रौनापार थाने में मैंने 30 जुलाई को प्रार्थना पत्र दिया, कार्रवाई नहीं हुई। फिर चार अगस्त को प्रार्थना पत्र दिया इसके बाद शनिवार को मुकदमा दर्ज हुआ है। रौनापार ‌थाने की पुलिस ने बताया कि पीड़िता की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर देवर संतु को पुलिस गिरफ्तार कर लिया है।

सर्वाधिक पढ़ीं गईं