सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

हाईवे पर मौत का जाल, जिम्मेदार बेखबर

 कहीं ट्रकों की अवैध पार्किंग तो कहीं सड़क पर गहरे गड्ढे, राहगीरों की जान जोखिम में हाइवे पर ट्रकों की पार्किंग और गड्ढे बढ़ा रहे हादसे का खतरा ट्रकों की अवैध पार्किंग और गड्ढों से हाइवे पर हादसों का खतरा एक लेन पर भारी वाहनों का कब्जा, रानी की सराय से कोटिला तक सड़क बदहाल आजमगढ़। जिले के नेशनल और स्टेट हाईवे पर सड़क सुरक्षा नियमों की अनदेखी कर भारी वाहनों की पार्किंग हादसों को न्योता दे रही है। हाईवे की पटरियों से लेकर एक लेन तक ट्रक और अन्य वाहन खड़े होने से राहगीरों को आवागमन में परेशानी हो रही है। रात के समय सड़क किनारे खड़े बड़े वाहनों के कारण बाइक, स्कूटी और चार पहिया वाहन चालकों को सबसे अधिक खतरा रहता है। हादसा होने के बाद ही जिम्मेदार अधिकारियों की सक्रियता बढ़ती है, जबकि नियमित कार्रवाई के नाम पर कुछ वाहनों का चालान कर खानापूर्ति किए जाने का आरोप है। जिले से आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-अयोध्या, आजमगढ़-गोरखपुर, आजमगढ़-बलिया, आजमगढ़ वाया शाहगंज-लखनऊ और आजमगढ़-प्रयागराज मार्ग गुजरते हैं। आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-प्रयागराज और आजमगढ़-गोरखपुर मार्ग पर मोरंग, बालू, गिट्टी और बोल्डर लदे ...

Azamgarh: बाइक की चपेट में आने से किराना व्यवसायी की मौत



आजमगढ़। दीदारगंज-सरायमीर मार्ग पर महुवारा गांव स्थित नहर पुलिया के समीप मंगलवार को मोटरसाइकिल की चपेट में आने से किराना व्यवसायी की मौत हो गई। हादसे के बाद बाइक छोड़कर सवार फरार हो गया।

पुष्पनगर बाजार निवासी जेठू गुप्ता मंगलवार की सुबह टहलने के लिए हर दिन की तरह से टहलने के लिए दीदारगंज-सरायमीर मार्ग पर महुवारा नहर पुलिया की तरफ जा रहे थे। अभी वह पुलिया के समीप पहुंचे ही थे कि पीछे से दीदारगंज की तरफ जा रही तेज रफ्तार बाइक ने पीछे से टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंचे स्वजन शाहगंज स्थित एक निजी चिकित्सालय ले गए, जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। रोते-बिलखते स्वजन शव को घर ले आए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बाइक को अपने कब्जे में ले लिया और सवार की तलाश में जुट गई है। मृतक के पुत्र राजन गुप्ता की तहरीर पर पुलिस ने बाइक चालक राजाबाबू के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक दो भाइयों में बड़े थे। उनके दो पुत्र और एक पुत्री हैं। पत्नी गीता सहित स्वजन का रो-रोकर बुरा हाल था।


सर्वाधिक पढ़ीं गईं