सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

हाईवे पर मौत का जाल, जिम्मेदार बेखबर

 कहीं ट्रकों की अवैध पार्किंग तो कहीं सड़क पर गहरे गड्ढे, राहगीरों की जान जोखिम में हाइवे पर ट्रकों की पार्किंग और गड्ढे बढ़ा रहे हादसे का खतरा ट्रकों की अवैध पार्किंग और गड्ढों से हाइवे पर हादसों का खतरा एक लेन पर भारी वाहनों का कब्जा, रानी की सराय से कोटिला तक सड़क बदहाल आजमगढ़। जिले के नेशनल और स्टेट हाईवे पर सड़क सुरक्षा नियमों की अनदेखी कर भारी वाहनों की पार्किंग हादसों को न्योता दे रही है। हाईवे की पटरियों से लेकर एक लेन तक ट्रक और अन्य वाहन खड़े होने से राहगीरों को आवागमन में परेशानी हो रही है। रात के समय सड़क किनारे खड़े बड़े वाहनों के कारण बाइक, स्कूटी और चार पहिया वाहन चालकों को सबसे अधिक खतरा रहता है। हादसा होने के बाद ही जिम्मेदार अधिकारियों की सक्रियता बढ़ती है, जबकि नियमित कार्रवाई के नाम पर कुछ वाहनों का चालान कर खानापूर्ति किए जाने का आरोप है। जिले से आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-अयोध्या, आजमगढ़-गोरखपुर, आजमगढ़-बलिया, आजमगढ़ वाया शाहगंज-लखनऊ और आजमगढ़-प्रयागराज मार्ग गुजरते हैं। आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-प्रयागराज और आजमगढ़-गोरखपुर मार्ग पर मोरंग, बालू, गिट्टी और बोल्डर लदे ...

Azamgarh: जिले में तीन और कोरोना पाजिटिव मरीज मिले

मंगलवार को जारी रिपोर्ट में मिले थे 13 मरीज

आजमगढ़। जिले में कोरोना पाजिटिव मरीजों के मिलने का सिलसिला जारी है। गुरुवार को 595 लोगों के सैंपल की जांच की गई जिसमें तीन और नए संक्रमित मरीज मिले हैं। इस प्रकार सक्रिय मरीजों की संख्या 26 हो गई है। जिले में बढ़ता कोरोना का कहर दिनों-दिन डरावना होते जा रहा है। मंगलवार को स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी किए गए रिपोर्ट में पिछले 24 घंटे के भीतर 13 नए पॉजिटिव मरीज मिले हैं। यह स्कोर चौथी लहर में अब तक का सर्वाधिक रहा है। जिसके बाद जिले में सक्रिय मरीजों की संख्या 28 हो गई है। जिले में कोरोना वायरस संक्रमण के केस फिर डरा रहे हैं। संक्रमण की रफ्तार जिले में एक बार फिर तेजी से बढ़ती नजर आ रही है। इस क्रम में गुरूवार को कुल 595 संदिग्धों की जांच की गई। जिसमें तीन की रिपोर्ट पॉजिटिव आयी है। सीएमओ डॉ. आईएन तिवारी ने बताया कि कोरोना से बचाव को कोविड-19 के नियमों का पालन करना जरूरी है।

सर्वाधिक पढ़ीं गईं