सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

24 घंटे की तलाश के बाद 10 वर्षीय वैभव का शव पड़ोसी के बेसमेंट से बरामद, हत्या का आरोप

सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पड़ोसी हिरासत में पूछताछ में हत्या की बात कबूल, कस्बे में शोक और आक्रोश गोरखपुर। खजनी कस्बे में सर्राफा कारोबारी के 10 वर्षीय पौत्र वैभव वर्मा की अपहरण के बाद हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। करीब 24 घंटे तक चले सर्च ऑपरेशन के बाद पुलिस ने पड़ोसी सर्वेश भट्ट को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पुलिस के अनुसार, पूछताछ में आरोपी के बयान के आधार पर उसके घर के बेसमेंट से वैभव का शव बरामद किया गया। जानकारी के अनुसार, सोमवार दोपहर स्कूल से घर लौटने के बाद वैभव साइकिल लेकर खेलने निकला था, लेकिन वापस नहीं लौटा। कुछ देर बाद उसकी साइकिल और एक चप्पल खेत के पास मिली, जिसके बाद परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी डॉ. कौस्तुभ के निर्देशन में पांच टीमें गठित की गईं। डॉग स्क्वॉयड, फॉरेंसिक टीम और तकनीकी साक्ष्यों की मदद से जांच आगे बढ़ाई गई। सीसीटीवी फुटेज में वैभव के पीछे पड़ोसी सर्वेश भट्ट जाता दिखाई दिया। इसी आधार पर पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की। पुलिस के अनुसार, पूछताछ में आरोपी ने हत्या की बात स्वीकार की और उसकी निशानदेही पर ...

Azamgarh: समाजसेवी ने मरीजों और गरीबों में फल व मिष्ठान बांटे

आजमगढ़। बूढ़नपुर नगर पंचायत क्षेत्र के समाजसेवी एवं नगर पंचायत के चेयरमैन पद के प्रत्याशी अशोक कुमार पटेल भगवान श्री कृष्ण के जन्मोत्सव और अपने जन्मदिन के अवसर पर क्षेत्र के रानीपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र एवं अतरौलिया जिला अस्पताल में लगभग 100 से अधिक मरीजों में फल का वितरण किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि हमेशा से धार्मिक पर्वों एवं त्योहारों पर मरीजों और जरुरतमंदों में फल सहित उनके आवश्यकता की वस्तुओं का वितरण किया जाता रहा है। इस मौके पर नवरत्न वर्मा, प्रदीप कुमार (CMS), स्वराज पटेल, अनिरुद्ध पटेल, अभिषेक पटेल, महेश वर्मा एवं हॉस्पिटल का पूरा स्टाफ मौजूद रहे। इस दौरान मौजूद लोगों ने अशोक कुमार को उनके जन्मदिन पर बधाई दी।  


 

सर्वाधिक पढ़ीं गईं