सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

हाईवे पर मौत का जाल, जिम्मेदार बेखबर

 कहीं ट्रकों की अवैध पार्किंग तो कहीं सड़क पर गहरे गड्ढे, राहगीरों की जान जोखिम में हाइवे पर ट्रकों की पार्किंग और गड्ढे बढ़ा रहे हादसे का खतरा ट्रकों की अवैध पार्किंग और गड्ढों से हाइवे पर हादसों का खतरा एक लेन पर भारी वाहनों का कब्जा, रानी की सराय से कोटिला तक सड़क बदहाल आजमगढ़। जिले के नेशनल और स्टेट हाईवे पर सड़क सुरक्षा नियमों की अनदेखी कर भारी वाहनों की पार्किंग हादसों को न्योता दे रही है। हाईवे की पटरियों से लेकर एक लेन तक ट्रक और अन्य वाहन खड़े होने से राहगीरों को आवागमन में परेशानी हो रही है। रात के समय सड़क किनारे खड़े बड़े वाहनों के कारण बाइक, स्कूटी और चार पहिया वाहन चालकों को सबसे अधिक खतरा रहता है। हादसा होने के बाद ही जिम्मेदार अधिकारियों की सक्रियता बढ़ती है, जबकि नियमित कार्रवाई के नाम पर कुछ वाहनों का चालान कर खानापूर्ति किए जाने का आरोप है। जिले से आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-अयोध्या, आजमगढ़-गोरखपुर, आजमगढ़-बलिया, आजमगढ़ वाया शाहगंज-लखनऊ और आजमगढ़-प्रयागराज मार्ग गुजरते हैं। आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-प्रयागराज और आजमगढ़-गोरखपुर मार्ग पर मोरंग, बालू, गिट्टी और बोल्डर लदे ...

Azamgarh: समाजसेवी गोविंद का चौक क्षेत्र में संपर्क अ‌भियान, संकल्प पत्र का हुआ विमोचन

आजमगढ़। नगर निकाय चुनाव में जीत की रणनीति बनाने के लिए और लोगों तक अपनी बातों को रखने के लिए समाजसेवी गोविंद दूबे और उनकी टीम रविवार की सुबह सात बजे महिला अस्पताल में एकत्र होगी। इस दौरान टीम चुनाव में साथी गोविंद की जीत पर मंत्रणा करेगी। इसके बाद चौक क्षेत्र में जाकर लोगों को अपनी नीतियों से अवगत कराएगी। साथ ही उनकी समस्याओं को सुनेगी और उसके निस्तारण का प्रयास भी करेगी। समाजसेवी गोविंद दूबे ने आरोप लगाते हुए कहा कि नगरपालिका क्षेत्र में जो विकास होना चाहिए था। वह नहीं हुआ, नगर में जगह-जगह नालियां जाम है, शुक्र हैं इस बार उतनी वर्षा नहीं हुई, यदि अच्छी बारिश होती तो नपा की पोल खुल जाती। साथ ही लोगों को तमाम समस्याओं का सामाना करना पड़ता। उन्होंने लोगों से अपील किया कि एक बार युवा को मौका दें और अपने नगरपालिका का विकास करने में सहयोग दें। वहीं दूसरी तरफ आम आदमी पार्टी के प्रांत अध्यक्ष राजेश यादव ने नगरपालिका चुनाव के लिए समाजसेवी गोविंद दूबे के "संकल्प पत्र" का विमोचन किया। उन्होंने कहा कि निश्चित रूप से दिए गए बिंदुओं पर संकल्पित होकर कार्य को कराने के लिए वचनबद्ध रहने की संकल्पना लेते हुए आप सभी के आशीर्वाद का आकांक्षी।

सर्वाधिक पढ़ीं गईं