सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

हाईवे पर मौत का जाल, जिम्मेदार बेखबर

 कहीं ट्रकों की अवैध पार्किंग तो कहीं सड़क पर गहरे गड्ढे, राहगीरों की जान जोखिम में हाइवे पर ट्रकों की पार्किंग और गड्ढे बढ़ा रहे हादसे का खतरा ट्रकों की अवैध पार्किंग और गड्ढों से हाइवे पर हादसों का खतरा एक लेन पर भारी वाहनों का कब्जा, रानी की सराय से कोटिला तक सड़क बदहाल आजमगढ़। जिले के नेशनल और स्टेट हाईवे पर सड़क सुरक्षा नियमों की अनदेखी कर भारी वाहनों की पार्किंग हादसों को न्योता दे रही है। हाईवे की पटरियों से लेकर एक लेन तक ट्रक और अन्य वाहन खड़े होने से राहगीरों को आवागमन में परेशानी हो रही है। रात के समय सड़क किनारे खड़े बड़े वाहनों के कारण बाइक, स्कूटी और चार पहिया वाहन चालकों को सबसे अधिक खतरा रहता है। हादसा होने के बाद ही जिम्मेदार अधिकारियों की सक्रियता बढ़ती है, जबकि नियमित कार्रवाई के नाम पर कुछ वाहनों का चालान कर खानापूर्ति किए जाने का आरोप है। जिले से आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-अयोध्या, आजमगढ़-गोरखपुर, आजमगढ़-बलिया, आजमगढ़ वाया शाहगंज-लखनऊ और आजमगढ़-प्रयागराज मार्ग गुजरते हैं। आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-प्रयागराज और आजमगढ़-गोरखपुर मार्ग पर मोरंग, बालू, गिट्टी और बोल्डर लदे ...

Azamgarh: आईटीआई पहुंचे सीएम योगी, जनसभा में उमड़ी भीड़


आजमगढ़। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आजमगढ़ के आईटीआई मैदान पहुंच चुके हैं। लोकसभा उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी दिनेश लाल यादव निरहुआ की जीत के बाद सीएम योगी का यह पहला दौरा है। आजमगढ़ जिले को 143 करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं की सौगात देंगे। इसमें 31 परियोजाओं का लोकार्पण और 19 का शिलान्यास शामिल है। करीब साढे चार घंटे के दौरे में जनसभा को संबोधित करने के साथ ही सीएम योगी मंडलीय समीक्षा बैठक भी करेंगे। सीएम योगी आदित्यनाथ आईटीआई मैदान में विभिन्न परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। इसके साथ ही प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभार्थियों को प्रमाण पत्र भी वितरित करेंगे। सीएम को सुनने के लिए भारी भीड़ उमड़ी है। सुरक्षा-व्यवस्था चाक चौबंद है। जनसभा के बाद मुख्यमंत्री हरिहरपुर गांव जाएंगे। संगीत घराने से जुड़े परिवार के लोगों से संवाद करेंगे। आजमगढ़, मऊ और बलिया के अधिकारियों के साथ कानून-व्यवस्था और विकास कार्यों की समीक्षा बैठक करेंगे। 

सर्वाधिक पढ़ीं गईं