सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

जय कृष्ण राय ने 93.2% अंक हासिल कर किया टॉप

केंद्रीय पब्लिक एकेडमी का शानदार प्रदर्शन CBSE 10वीं परीक्षा 2026 में छात्रों का उत्कृष्ट परिणाम कई विद्यार्थियों ने 90% से अधिक अंक किए हासिल आजमगढ़। रानी की सराय के सैय्यद्वारा ​स्थित केंद्रीय पब्लिक एकेडमी (पीजी कॉलेज के निकट) के विद्यार्थियों ने CBSE बोर्ड कक्षा 10 की परीक्षा 2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए विद्यालय ही नहीं बल्कि पूरे जनपद का नाम गौरवान्वित किया है। इस वर्ष विद्यालय का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहा, जिसमें अधिकांश विद्यार्थियों ने प्रथम श्रेणी से सफलता प्राप्त की। कई छात्रों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक हासिल कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। विद्यालय द्वारा जारी परिणाम के अनुसार मेधावी छात्र जय कृष्ण राय ने 93.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान हासिल किया। उनकी इस सफलता पर विद्यालय परिवार में खुशी का माहौल है। वहीं श्रेया गुप्ता ने 92.8 प्रतिशत अंक के साथ द्वितीय स्थान प्राप्त किया। समृद्धि पाण्डेय (92.6%), हर्षिता यादव (92%) एवं श्रेया यादव (91.6%) ने भी उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए शीर्ष स्थानों में अपनी जगह बनाई। प्रधानाचार्य डॉ. काजी सिद्...

Azamgarh: पूर्व माध्यमिक विद्यालय में राखी बनाओं प्रतियोगिता, जान्हवी रही प्रथम

 

रंग-बिरंगी राखियां बनाकर छात्रों ने दिखाई प्रतिभा

आजमगढ़। जहानागंज के पूर्व माध्यमिक विद्यालय में शनिवार को राखी बनाओं प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में कक्षा छह, सात और आठ के छात्र छात्राओं ने प्रतिभाग किया। बच्चों ने रंग-बिरंगी राखियां अपने हाथों से बनाई।  प्रधानाध्यापक श्यामलता सिंह ने त्योहारों के महत्व के बारे में में बच्चों को विस्तार पूर्वक जानकारी दी। राखी प्रतियोगिता का अवलोकन प्राथमिक शिक्षक संघ के ब्लॉक अध्यक्ष अनिल सिंह, मंत्री शिव प्रकाश चौबे, डा. विवेक सिंह ने किया। प्रतियोगिता में जान्हवी प्रथम, संजना कुमारी द्वितीय, गीतांजलि ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। पुरस्कार देकर बच्चों को सम्मानित किया गया तथा बच्चों के उत्साह को देखते हुए सांत्वना पुरस्कार श्यामबाला, विवेक, बेबी सोनी, अंशिका, खुशी, अनीशा को दिया गया। इस मौके पर वरुण सिंह, सागर सरोज, विकास सिंह, संजय सिंह, श्यामलता सिंह, प्रियंका सिंह,,शशिबाला, रमा सिंह आदि उपस्थित रहे।

सर्वाधिक पढ़ीं गईं