सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

24 घंटे की तलाश के बाद 10 वर्षीय वैभव का शव पड़ोसी के बेसमेंट से बरामद, हत्या का आरोप

सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पड़ोसी हिरासत में पूछताछ में हत्या की बात कबूल, कस्बे में शोक और आक्रोश गोरखपुर। खजनी कस्बे में सर्राफा कारोबारी के 10 वर्षीय पौत्र वैभव वर्मा की अपहरण के बाद हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। करीब 24 घंटे तक चले सर्च ऑपरेशन के बाद पुलिस ने पड़ोसी सर्वेश भट्ट को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पुलिस के अनुसार, पूछताछ में आरोपी के बयान के आधार पर उसके घर के बेसमेंट से वैभव का शव बरामद किया गया। जानकारी के अनुसार, सोमवार दोपहर स्कूल से घर लौटने के बाद वैभव साइकिल लेकर खेलने निकला था, लेकिन वापस नहीं लौटा। कुछ देर बाद उसकी साइकिल और एक चप्पल खेत के पास मिली, जिसके बाद परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी डॉ. कौस्तुभ के निर्देशन में पांच टीमें गठित की गईं। डॉग स्क्वॉयड, फॉरेंसिक टीम और तकनीकी साक्ष्यों की मदद से जांच आगे बढ़ाई गई। सीसीटीवी फुटेज में वैभव के पीछे पड़ोसी सर्वेश भट्ट जाता दिखाई दिया। इसी आधार पर पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की। पुलिस के अनुसार, पूछताछ में आरोपी ने हत्या की बात स्वीकार की और उसकी निशानदेही पर ...

Azamgarh: सड़क पर घायल पड़ी महिला को अ‌धिकारी ने भेजा अस्पताल


आजमगढ़। जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के अंजानशहीद बाजार के पास मंगलवार की रात करीब 10 बजे एक महिला सड़क दुर्घटना में घायल होकर तड़प रही थी। रास्ते से गुजरने वाले लोग घायल महिला को देखकर आगे बढ़ जा रहे थे, कोई भी उक्त महिला को स्वास्थ्य केंद्र ले जाकर भर्ती कराने को नहीं रूक रहा था। इस बीच उधर से गुजर रहे एसडीएम सगड़ी न्यायिक संत रंजन की नजर घायल महिला पर पड़ी तो उन्होंने एंबुलेंस बुलवाकर घायल को अस्पताल भेजा। बता दें कि घायल महिला 45 मतिराजी पत्नी दौलत राम बिलरियागंज कस्बे की रहने वाली है। किसी काम से वह अंजान शहीद आई थी, इस बीच किसी अज्ञात वाहन के धक्के से घायल हो गई। रात का समय होने के कारण उधर से गुजर रहे लोगों ने रूकने की जहमत नहीं उठाई।


सर्वाधिक पढ़ीं गईं