सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

हाईवे पर मौत का जाल, जिम्मेदार बेखबर

 कहीं ट्रकों की अवैध पार्किंग तो कहीं सड़क पर गहरे गड्ढे, राहगीरों की जान जोखिम में हाइवे पर ट्रकों की पार्किंग और गड्ढे बढ़ा रहे हादसे का खतरा ट्रकों की अवैध पार्किंग और गड्ढों से हाइवे पर हादसों का खतरा एक लेन पर भारी वाहनों का कब्जा, रानी की सराय से कोटिला तक सड़क बदहाल आजमगढ़। जिले के नेशनल और स्टेट हाईवे पर सड़क सुरक्षा नियमों की अनदेखी कर भारी वाहनों की पार्किंग हादसों को न्योता दे रही है। हाईवे की पटरियों से लेकर एक लेन तक ट्रक और अन्य वाहन खड़े होने से राहगीरों को आवागमन में परेशानी हो रही है। रात के समय सड़क किनारे खड़े बड़े वाहनों के कारण बाइक, स्कूटी और चार पहिया वाहन चालकों को सबसे अधिक खतरा रहता है। हादसा होने के बाद ही जिम्मेदार अधिकारियों की सक्रियता बढ़ती है, जबकि नियमित कार्रवाई के नाम पर कुछ वाहनों का चालान कर खानापूर्ति किए जाने का आरोप है। जिले से आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-अयोध्या, आजमगढ़-गोरखपुर, आजमगढ़-बलिया, आजमगढ़ वाया शाहगंज-लखनऊ और आजमगढ़-प्रयागराज मार्ग गुजरते हैं। आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-प्रयागराज और आजमगढ़-गोरखपुर मार्ग पर मोरंग, बालू, गिट्टी और बोल्डर लदे ...

Azamgarh: आमने-सामने की टक्कर में एक आटो सवार की मौत, दूसरा घायल


आजमगढ़। मुबारकपुर-शाहगढ़ मार्ग पर बम्हौर गांव स्थित पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे के समीप बुधवार को दो आटो रिक्शा की आमने-सामने टक्कर में एक के चालक की मौत हो गई, जबकि दूसरा घायल हो गया। मुबारकपुर पुलिस ने घायल को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जबकि मृतक के स्वजन को फोन से सूचना देने के बाद शव को मर्चरी हाउस भेज दिया। मऊ जिले के चिरैयाकोट क्षेत्र के ग्राम सरौदा निवासी सत्यव्रत सिंह आटो से सामान पहुंचाने के लिए आजमगढ़ शहर गए थे। पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे के सर्विस लेन से वापस घर लौट रहे थे कि शाहगढ़ से मुबारकपुर की ओर जा रहे आटो से आमने-सामने भीषण टक्कर हो गई। सत्यव्रत का आटो सड़क किनारे खाई में, जबकि दूसरा आटो सड़क पर पलट गया। इसमें सत्यव्रत सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। दूसरे आटो के चालक घायल मोबिन अहमद कंधरापुर क्षेत्र के भंवरनाथ के रहने वाले हैं। ग्रामीणों ने एंबुलेंस से घायल को जिला अस्पताल भेजा। सूचना पाकर घटनास्थल पर मृतक की पत्नी रीना सिंह सहित परिवार के अन्य सदस्य मौके पर पहुंच गए थे। मृतक के दो पुत्र हैं।


सर्वाधिक पढ़ीं गईं