सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

हाईवे पर मौत का जाल, जिम्मेदार बेखबर

 कहीं ट्रकों की अवैध पार्किंग तो कहीं सड़क पर गहरे गड्ढे, राहगीरों की जान जोखिम में हाइवे पर ट्रकों की पार्किंग और गड्ढे बढ़ा रहे हादसे का खतरा ट्रकों की अवैध पार्किंग और गड्ढों से हाइवे पर हादसों का खतरा एक लेन पर भारी वाहनों का कब्जा, रानी की सराय से कोटिला तक सड़क बदहाल आजमगढ़। जिले के नेशनल और स्टेट हाईवे पर सड़क सुरक्षा नियमों की अनदेखी कर भारी वाहनों की पार्किंग हादसों को न्योता दे रही है। हाईवे की पटरियों से लेकर एक लेन तक ट्रक और अन्य वाहन खड़े होने से राहगीरों को आवागमन में परेशानी हो रही है। रात के समय सड़क किनारे खड़े बड़े वाहनों के कारण बाइक, स्कूटी और चार पहिया वाहन चालकों को सबसे अधिक खतरा रहता है। हादसा होने के बाद ही जिम्मेदार अधिकारियों की सक्रियता बढ़ती है, जबकि नियमित कार्रवाई के नाम पर कुछ वाहनों का चालान कर खानापूर्ति किए जाने का आरोप है। जिले से आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-अयोध्या, आजमगढ़-गोरखपुर, आजमगढ़-बलिया, आजमगढ़ वाया शाहगंज-लखनऊ और आजमगढ़-प्रयागराज मार्ग गुजरते हैं। आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-प्रयागराज और आजमगढ़-गोरखपुर मार्ग पर मोरंग, बालू, गिट्टी और बोल्डर लदे ...

Azamgarh: सड़क दुर्घटना में समाचार-पत्र विक्रेता सहित दो की मौत

बाइक सवार की हालत गंभीर, जौनपुर रेफर

आजमगढ़। जिले के दो थाना क्षेत्रों में सड़क दुर्घटनाओं में एक समाचार पत्र विक्रेता सहित वृद्ध की मौत हो गई। जबकि एक व्यक्ति घायल हो गया। जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया। 

 पहली घटना फूलपुर कोतवाली के मकसुदिया पूराघन्नी गांव के बिहारी लाल यादव समाचार पत्र बेचकर परिवार की जीविका चलाते थे। प्रतिदिन की तरह सुबह लगभग 11 बजे समाचार पत्र बेचकर साइकिल से घर लौट रहे थे। उसी समय फूलपुर के खानजहांपुर गांव निवासी दिनेश विश्वकर्मा बाइक से माहुल रोड़ पर अपने क्लीनिक जा रहे थे। पलिया ईट-भट्ठे के समीप साइकिल व बाइक में टक्कर हो गई, जिससे दोनों घायल हो गए। दोनों को फूलपुर सीएचसी ले जाया गया, जहां डाक्टर ने बिहारी लाल को मृत घोषित कर दिया और क्लीनिक संचालक दिनेश विश्वकर्मा की हालत गंभीर देखते हुए जौनपुर के लिए रेफर कर दिया। मौत की खबर सुनते ही पत्नी पार्वती का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है। इनके दो पुत्र और एक पुत्री हैं। वहीं दूसरी घटना समेंदा बाजार में शनिवार को पैदल बाजार सामान लेने जाते समय मैजिक के धक्के से वृद्ध की मौत हो गई। बसगित गांव के चंद्रभान यादव खेतीबारी करके परिवार की जीविका चलाते थे। प्रतिदिन की तरह सुबह पैदल समेंदा बाजार सामान लेने जा रहे थे कि तभी पीछे से तेज गति से आ रही मैजिक ने धक्का मार दिया जिससे घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से जहानागंज सीएचसी लाया गया जहां डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया। इनके एक पुत्र और तीन पुत्रियां है।


सर्वाधिक पढ़ीं गईं