सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

24 घंटे की तलाश के बाद 10 वर्षीय वैभव का शव पड़ोसी के बेसमेंट से बरामद, हत्या का आरोप

सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पड़ोसी हिरासत में पूछताछ में हत्या की बात कबूल, कस्बे में शोक और आक्रोश गोरखपुर। खजनी कस्बे में सर्राफा कारोबारी के 10 वर्षीय पौत्र वैभव वर्मा की अपहरण के बाद हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। करीब 24 घंटे तक चले सर्च ऑपरेशन के बाद पुलिस ने पड़ोसी सर्वेश भट्ट को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पुलिस के अनुसार, पूछताछ में आरोपी के बयान के आधार पर उसके घर के बेसमेंट से वैभव का शव बरामद किया गया। जानकारी के अनुसार, सोमवार दोपहर स्कूल से घर लौटने के बाद वैभव साइकिल लेकर खेलने निकला था, लेकिन वापस नहीं लौटा। कुछ देर बाद उसकी साइकिल और एक चप्पल खेत के पास मिली, जिसके बाद परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी डॉ. कौस्तुभ के निर्देशन में पांच टीमें गठित की गईं। डॉग स्क्वॉयड, फॉरेंसिक टीम और तकनीकी साक्ष्यों की मदद से जांच आगे बढ़ाई गई। सीसीटीवी फुटेज में वैभव के पीछे पड़ोसी सर्वेश भट्ट जाता दिखाई दिया। इसी आधार पर पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की। पुलिस के अनुसार, पूछताछ में आरोपी ने हत्या की बात स्वीकार की और उसकी निशानदेही पर ...

Azamgarh: डा. दीपक पांडेय ने किया श्री सॉंई नर्सिंग होम का शुभारंभ

आजमगढ़। मऊ जिले के जमालपुर मुहम्मदाबाद गोहना टाउन इंटर कालेज के पास श्री सॉंई नर्सिंग होम का उद्घाटन वरिष्ठ बाल रोग विशेषज्ञ  डा. दीपक पांडेय और आम आदमी पार्टी के जिला सचिव गोविंद दूबे ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। डा. दीपक पांडेय ने नर्सिंग होम में दी जाने वाली सुविधाओं के बारे में बताया। कहा कि नवजात शिशुओं को जिन्हें गहन चिकित्सा देखभाल की आवश्यकता होती है, उन्हें अक्सर अस्पताल के एक विशेष क्षेत्र में रखा जाता है, जिसे नवजात गहन देखभाल इकाई (एनआईसीयू) कहा जाता है। एनआईसीयू में उन्नत तकनीक और प्रशिक्षित स्वास्थ्य पेशेवर हैं जो सबसे छोटे रोगियों की विशेष देखभाल करते हैं। एनआईसीयू उन बच्चों की देखभाल भी कर सकते हैं जो इतने बीमार नहीं हैं लेकिन उन्हें विशेष नर्सिंग देखभाल की आवश्यकता है।

सर्वाधिक पढ़ीं गईं