सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

हाईवे पर मौत का जाल, जिम्मेदार बेखबर

 कहीं ट्रकों की अवैध पार्किंग तो कहीं सड़क पर गहरे गड्ढे, राहगीरों की जान जोखिम में हाइवे पर ट्रकों की पार्किंग और गड्ढे बढ़ा रहे हादसे का खतरा ट्रकों की अवैध पार्किंग और गड्ढों से हाइवे पर हादसों का खतरा एक लेन पर भारी वाहनों का कब्जा, रानी की सराय से कोटिला तक सड़क बदहाल आजमगढ़। जिले के नेशनल और स्टेट हाईवे पर सड़क सुरक्षा नियमों की अनदेखी कर भारी वाहनों की पार्किंग हादसों को न्योता दे रही है। हाईवे की पटरियों से लेकर एक लेन तक ट्रक और अन्य वाहन खड़े होने से राहगीरों को आवागमन में परेशानी हो रही है। रात के समय सड़क किनारे खड़े बड़े वाहनों के कारण बाइक, स्कूटी और चार पहिया वाहन चालकों को सबसे अधिक खतरा रहता है। हादसा होने के बाद ही जिम्मेदार अधिकारियों की सक्रियता बढ़ती है, जबकि नियमित कार्रवाई के नाम पर कुछ वाहनों का चालान कर खानापूर्ति किए जाने का आरोप है। जिले से आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-अयोध्या, आजमगढ़-गोरखपुर, आजमगढ़-बलिया, आजमगढ़ वाया शाहगंज-लखनऊ और आजमगढ़-प्रयागराज मार्ग गुजरते हैं। आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-प्रयागराज और आजमगढ़-गोरखपुर मार्ग पर मोरंग, बालू, गिट्टी और बोल्डर लदे ...

Azamgarh: साढ़े चार लाख गबन के आरोप में पूर्व प्रधान गिरफ्तार

नौ जून को दर्ज हुआ था मुकदमा, पुलिस को थी तलाश

आजमगढ़। साढ़े चार लाख रूपये गबन के मामले में फरार चल रहे पूर्व प्रधान को मेंहनगर थाने की पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने सीडीओ की रिपोर्ट के आधार गबन का मामला दर्ज कर लिया है।

 आरोपी पूर्व प्रधान के विरूद्ध जनार्दन सिंह ने लिखित शिकायत की थी की सरकारी पंचायत भवन बनवाने में चार लाख 64 हजार 431 रूपए का गबन किया था। इस मामले में पुलिस ने धारा 309 के तहत मुकदमा दर्ज किया था। इस मामले में रामअवध यादव पुत्र सकलदीप यादव पूर्व प्रधान, सूरज कुमार पुत्र श्रीपत राय पूर्व सचिव और जयराम सिंह चौहान अवर अभियंता के विरूद्ध मुकदमा दर्ज हुआ था। इस बारे में मेंहनगर के इंस्पेक्टर बसंत यादव ने बताया कि फरार पूर्व प्रधान राम अवध यादव की लगातार पुलिस तलाश कर रही थी। आरोपी पूर्व प्रधान दो माह से लगातार गबन के मामले में फरार चल रहा था। पुलिस को सूचना मिली की आरोपी अपने गांव आया है। इस सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर न्यायालय पेश कर रही है, जहां से आरोपी को जेल भेजा जाएगा।

सर्वाधिक पढ़ीं गईं