सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

हाईवे पर मौत का जाल, जिम्मेदार बेखबर

 कहीं ट्रकों की अवैध पार्किंग तो कहीं सड़क पर गहरे गड्ढे, राहगीरों की जान जोखिम में हाइवे पर ट्रकों की पार्किंग और गड्ढे बढ़ा रहे हादसे का खतरा ट्रकों की अवैध पार्किंग और गड्ढों से हाइवे पर हादसों का खतरा एक लेन पर भारी वाहनों का कब्जा, रानी की सराय से कोटिला तक सड़क बदहाल आजमगढ़। जिले के नेशनल और स्टेट हाईवे पर सड़क सुरक्षा नियमों की अनदेखी कर भारी वाहनों की पार्किंग हादसों को न्योता दे रही है। हाईवे की पटरियों से लेकर एक लेन तक ट्रक और अन्य वाहन खड़े होने से राहगीरों को आवागमन में परेशानी हो रही है। रात के समय सड़क किनारे खड़े बड़े वाहनों के कारण बाइक, स्कूटी और चार पहिया वाहन चालकों को सबसे अधिक खतरा रहता है। हादसा होने के बाद ही जिम्मेदार अधिकारियों की सक्रियता बढ़ती है, जबकि नियमित कार्रवाई के नाम पर कुछ वाहनों का चालान कर खानापूर्ति किए जाने का आरोप है। जिले से आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-अयोध्या, आजमगढ़-गोरखपुर, आजमगढ़-बलिया, आजमगढ़ वाया शाहगंज-लखनऊ और आजमगढ़-प्रयागराज मार्ग गुजरते हैं। आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-प्रयागराज और आजमगढ़-गोरखपुर मार्ग पर मोरंग, बालू, गिट्टी और बोल्डर लदे ...

Azamgarh: चार मरीज मेडिकल कालेज में, नौ घर ही करा रहे हैं इलाज

आजमगढ़। मंगलवार एक साथ पांच कोरोना संक्रमित मरीजों के मिलने से जिले मेें सक्रिय मरीजों की संख्या 13 पहुंच गई है। इनमें से चार का राजकीय मेडिकल कालेज चक्रपानपुर में और नौ का घर पर ही इलाज चल रहा। स्वास्थ्य विभाग इन्हें घर पर ही दवा उपलब्ध करा रहा है। सीएमओ डा. इंद्रनारायण तिवारी ने बताया कि जिले में आठ सक्रिय मरीज थे। जिसमें से तीन मरीजों का राजकीय मेडिकल कालेज एवं सुपर फैसिलिटी हास्पिटल चक्रपानपुर में भर्ती कराया गया है। शेष मरीजों का घर पर ही इलाज चल रहा था। मंगलवार की शाम को आई जांच रिपोर्ट में एक साथ पांच मरीजों को मिलने से सक्रिय मरीजों की संख्या बढ़कर 13 पहुंच गई। सीएमओ ने बताया कि मंगलवार को जो मरीज मिले थे। उसमें एक मरीज लालगंज ब्लाक, दो मरीज तहबरपुर ब्लाक, एक जहानागंज और एक फूलपुर ब्लाक क्षेत्र का मरीज शामिल हैं। मंगलवार की शाम आई जांच रिपोर्ट के बाद अब सक्रिय मरीजों की संख्या रहकर इलाज करवा रहे हैं। 13 पर पहुंच गई है। इन मरीजों में एक मरीज बुधवार को मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया।

छह संक्रमित मरीजों की हुई है मौत

राजकीय मेडिकल कालेज एवं सुपर फैसिलिटी हास्पिटल चक्रपानपुर में अप्रैल से अब तक कुल 31 कोरोना संक्रमित मरीज भर्ती हुए। जिसमें से छह मरीजों की इलाज के दौरान मौत हो गई। शेष 21 मरीज इलाज कराकर घर चले गए। जबकि चार मरीजों का अभी भी इलाज चल रहा। जिन मरीजों की मौत हुई है। वे कोरोना संक्रमित के साथ ही उन्हें शूगर, अस्थमा, ब्लड प्रेशर, किडनी सहित अन्य तरह की बीमारियों से ग्रसित थे। कालेज में कुल चार मरीजों का इलाज मंगलवार को पांच सक्रमित मरीजों की हो रहा। जबकि नौ मरीज घर पर ही पहचान हुई। उनका घर पर इलाज चल रहा। इन मरीजों के करीब 100 से अधिक करीबियों की पहचान कर उनका जांच के लिए सैंपल लिया जा रहा। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डा. संजय कुमार ने बताया कि जिले में अब तक 87 लाख लोगों को टीका लगाया जा चुका है। इसमें कोरोना संक्रमण का पहला और दूसरा डोज के अलावा बूस्टर डोज भी शामिल है।

सर्वाधिक पढ़ीं गईं