सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

हाईवे पर मौत का जाल, जिम्मेदार बेखबर

 कहीं ट्रकों की अवैध पार्किंग तो कहीं सड़क पर गहरे गड्ढे, राहगीरों की जान जोखिम में हाइवे पर ट्रकों की पार्किंग और गड्ढे बढ़ा रहे हादसे का खतरा ट्रकों की अवैध पार्किंग और गड्ढों से हाइवे पर हादसों का खतरा एक लेन पर भारी वाहनों का कब्जा, रानी की सराय से कोटिला तक सड़क बदहाल आजमगढ़। जिले के नेशनल और स्टेट हाईवे पर सड़क सुरक्षा नियमों की अनदेखी कर भारी वाहनों की पार्किंग हादसों को न्योता दे रही है। हाईवे की पटरियों से लेकर एक लेन तक ट्रक और अन्य वाहन खड़े होने से राहगीरों को आवागमन में परेशानी हो रही है। रात के समय सड़क किनारे खड़े बड़े वाहनों के कारण बाइक, स्कूटी और चार पहिया वाहन चालकों को सबसे अधिक खतरा रहता है। हादसा होने के बाद ही जिम्मेदार अधिकारियों की सक्रियता बढ़ती है, जबकि नियमित कार्रवाई के नाम पर कुछ वाहनों का चालान कर खानापूर्ति किए जाने का आरोप है। जिले से आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-अयोध्या, आजमगढ़-गोरखपुर, आजमगढ़-बलिया, आजमगढ़ वाया शाहगंज-लखनऊ और आजमगढ़-प्रयागराज मार्ग गुजरते हैं। आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-प्रयागराज और आजमगढ़-गोरखपुर मार्ग पर मोरंग, बालू, गिट्टी और बोल्डर लदे ...

Azamgarh: प्रदेश सरकार सपा नेताओं को चुन-चुन फर्जी मुकदमों में भेज रही जेलः ‌अखिलेश

रमाकांत को जान-बूझकर 20 साल पुराने में मामले में फंसाया गया

अखिलेश यादव पहुंचे जेल, विधायक रमाकांत से की मुलाकात

आजमगढ़। समाजवादी पार्टी मुखिया पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव सोमवार की दोपहर जिले में पहुंचे। कार्यकर्ताओं ने जगह-जगह स्वागत किया। इसके बाद ढाई बजे अखिलेश यादव इटौरा स्थित जिला कारगार पहुंचे और जेल में बंद बाहुबली विधायक रमाकांत यादव से मिले। आजमगढ़ की इटौरा जेल में जहरीली शराब कांड में बंद सपा के बाहुबली विधायक रमाकांत यादव से सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव ने मुलाकात की है। लगभग एक घंटे की मुलाकात के बाद जेल से बाहर आकर मीडिया से बातचीत करते हुए सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा पर जमकर हमला बोला।

  सपा सुप्रीमो का कहना है कि रमाकांत यादव को 20 वर्ष के पुराने मामले में जान-बूझकर फंसाया गया है। सपा सुप्रीमो ने कहा कि प्रदेश सरकार चुन-चुन कर सपा नेताओं को फर्जी मुकदमे दर्ज कर जेल भेजने का काम कर रही है। सपा विधायक रमाकांत यादव को गलत मामलों में फंसाया गया। भाजपा सरकार की यही साजिश विपक्षी नेताओं के साथ प्रदेश से लेकर देश में चल रही है। CBI और ED, पुलिस का गलत इस्तेमाल किया जा रहा है। विपक्षियों के मनोबल को तोड़ने की साजिश की जा रही है।

2024 की तैयारी में जुटी भाजपा
सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव ने कहा कि सरकार की यह साजिश 2024 के लोकसभा चुनाव को लेकर की जा रही है। बिहार में जेडीयू और आरजेडी की गठबंधन सरकार को बधाई दी और कहा कि यही हश्र यूपी में 2024 में लोकसभा चुनाव में होगा। आम जनता महंगाई, बेरोजगारी जैसी तमाम समस्याओं से पीड़ित है। यही कारण है कि रामपुर में आजम खान और आजमगढ़ में रमाकांत सहित प्रदेश के कई जिलों में सपा के नेताओं को फंसाया जा रहा है। सपा नेता का कहना है कि 2024 में अपने पुराने गठबंधन के साथियों के साथ ही चुनाव लड़ा जाएगा, कोई नया गठबंधन नहीं बनाया जाएगा।

जान बूझकर नहीं शुरू कराया जा रहा एयरपोर्ट

सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव ने जिले के मंदुरी में एयरपोर्ट बनकर तैयार हो गया है। पर यह सरकार जानबूझकर यह एयरपोर्ट नहीं शुरू कराया जा रहा है। भाजपा को डर है कि एयरपोर्ट शुरू होते ही सपा के लोग आ जाएंगे


सर्वाधिक पढ़ीं गईं