सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

24 घंटे की तलाश के बाद 10 वर्षीय वैभव का शव पड़ोसी के बेसमेंट से बरामद, हत्या का आरोप

सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पड़ोसी हिरासत में पूछताछ में हत्या की बात कबूल, कस्बे में शोक और आक्रोश गोरखपुर। खजनी कस्बे में सर्राफा कारोबारी के 10 वर्षीय पौत्र वैभव वर्मा की अपहरण के बाद हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। करीब 24 घंटे तक चले सर्च ऑपरेशन के बाद पुलिस ने पड़ोसी सर्वेश भट्ट को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पुलिस के अनुसार, पूछताछ में आरोपी के बयान के आधार पर उसके घर के बेसमेंट से वैभव का शव बरामद किया गया। जानकारी के अनुसार, सोमवार दोपहर स्कूल से घर लौटने के बाद वैभव साइकिल लेकर खेलने निकला था, लेकिन वापस नहीं लौटा। कुछ देर बाद उसकी साइकिल और एक चप्पल खेत के पास मिली, जिसके बाद परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी डॉ. कौस्तुभ के निर्देशन में पांच टीमें गठित की गईं। डॉग स्क्वॉयड, फॉरेंसिक टीम और तकनीकी साक्ष्यों की मदद से जांच आगे बढ़ाई गई। सीसीटीवी फुटेज में वैभव के पीछे पड़ोसी सर्वेश भट्ट जाता दिखाई दिया। इसी आधार पर पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की। पुलिस के अनुसार, पूछताछ में आरोपी ने हत्या की बात स्वीकार की और उसकी निशानदेही पर ...

Azamgarh: अनियंत्रित स्कूली बस पलटी, बाल-बाल बचे बच्चे

आजमगढ़। पवई थाना के खेमीपुर गांव स्थित शारदा सहायक खंड 32 नहर के पास बुधवार को बच्चों से भरी स्कूली वैन पलट गई। संयोग ही अच्छा था कि बस में सवार किसी बच्चे को चोट नहीं आई। घटना के बाद वहां मौजूद ग्रामीणों ने किसी तरह सभी को बाहर निकाला।  सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने वैन चालक को हिरासत में ले लिया। बताते हैं कि थाना क्षेत्र के कछरा स्थित मदरसे की वैन सुबह बच्चों को घर से मदरसा ले जा रही थी। इस दौरान अभी वैन खेमीपुर गांव ‌स्थित शारदा सहायक खंड 32 नहर पर पहुंची थी, तभी वैन अनिय‌ंत्रित होकर खाई में पलट गई। संयोग ही था कि वैन झाड़ियों में अटक गई। यदि ज्यादा नीचे जाती तो उसमें सवार बच्चों को गंभीर चोटें आती। लेकिन वैन में सवार सभी 29 बच्चों को कोई चोट नहीं आई। ग्रामीणों की मदद से सभी बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। सूचना पाकर बच्चों के अभिभावक भी मौके पर पहुंचे। थानाध्यक्ष पवई रत्नेश कुमार दुबे ने चालक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी। बस के फिटनेस की जांच भी पुलिस करा रही है। हादसा क्यों हुआ, इसके बारे में चालक कुछ नहीं बता पा रहा था।

सर्वाधिक पढ़ीं गईं