सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

हाईवे पर मौत का जाल, जिम्मेदार बेखबर

 कहीं ट्रकों की अवैध पार्किंग तो कहीं सड़क पर गहरे गड्ढे, राहगीरों की जान जोखिम में हाइवे पर ट्रकों की पार्किंग और गड्ढे बढ़ा रहे हादसे का खतरा ट्रकों की अवैध पार्किंग और गड्ढों से हाइवे पर हादसों का खतरा एक लेन पर भारी वाहनों का कब्जा, रानी की सराय से कोटिला तक सड़क बदहाल आजमगढ़। जिले के नेशनल और स्टेट हाईवे पर सड़क सुरक्षा नियमों की अनदेखी कर भारी वाहनों की पार्किंग हादसों को न्योता दे रही है। हाईवे की पटरियों से लेकर एक लेन तक ट्रक और अन्य वाहन खड़े होने से राहगीरों को आवागमन में परेशानी हो रही है। रात के समय सड़क किनारे खड़े बड़े वाहनों के कारण बाइक, स्कूटी और चार पहिया वाहन चालकों को सबसे अधिक खतरा रहता है। हादसा होने के बाद ही जिम्मेदार अधिकारियों की सक्रियता बढ़ती है, जबकि नियमित कार्रवाई के नाम पर कुछ वाहनों का चालान कर खानापूर्ति किए जाने का आरोप है। जिले से आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-अयोध्या, आजमगढ़-गोरखपुर, आजमगढ़-बलिया, आजमगढ़ वाया शाहगंज-लखनऊ और आजमगढ़-प्रयागराज मार्ग गुजरते हैं। आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-प्रयागराज और आजमगढ़-गोरखपुर मार्ग पर मोरंग, बालू, गिट्टी और बोल्डर लदे ...

Azamgarh: बधाई गाने पहुंचे किन्नरों से नेग को लेकर मारपीट


कई हुए चोटिल, थाने पहुंचा मामला

आजमगढ़। रौनापार थाना क्षेत्र के बरडीहा गांव निवासी एक व्यक्ति के घर बृहस्पतिवार को थर्ड जेंडरों की टीम बधाईयां गाने पहुंची थी। इसी दौरान नेग को लेकर विवाद व मारपीट हो गई। जिसमें कई लोग चोटिल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों को थाने लाकर पूछताछ में जुटी है।
बरडीहा गांव निवासी अनिल के घर पर दिन में दो बजे के करीब थर्ड जेंडर पहुंचे थे। उस समय घर पर सिर्फ महिलाएं थी। महिलाओं ने थर्ड जेंडरों से कहा कि मालिक नहीं है, मालिक के आने पर नेग मिलेगी। इसके बाद भी थर्ड जेंडरों ने नाच गाना शुरू कर दिया और एक महिला के गले में मौजूद मंगलसूत्र को मांगने लगी। जिसे लेकर कहासुनी हो गई और दोनों पक्ष भिड़ गए। सूचना पर रौनापार थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को थाने लेकर आयी। जहां पूछताछ की जा रही है। थर्ड जेंडर की तरफ से चंपा देवी ने अनिल व महेंद के खिलाफ मारपीट का आरोप लगाते हुए तहरीर दिया। वहीं एसओ रौनापार अखिलेश चंद्र पांडेय ने कहा कि मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।


सर्वाधिक पढ़ीं गईं