सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

हाईवे पर मौत का जाल, जिम्मेदार बेखबर

 कहीं ट्रकों की अवैध पार्किंग तो कहीं सड़क पर गहरे गड्ढे, राहगीरों की जान जोखिम में हाइवे पर ट्रकों की पार्किंग और गड्ढे बढ़ा रहे हादसे का खतरा ट्रकों की अवैध पार्किंग और गड्ढों से हाइवे पर हादसों का खतरा एक लेन पर भारी वाहनों का कब्जा, रानी की सराय से कोटिला तक सड़क बदहाल आजमगढ़। जिले के नेशनल और स्टेट हाईवे पर सड़क सुरक्षा नियमों की अनदेखी कर भारी वाहनों की पार्किंग हादसों को न्योता दे रही है। हाईवे की पटरियों से लेकर एक लेन तक ट्रक और अन्य वाहन खड़े होने से राहगीरों को आवागमन में परेशानी हो रही है। रात के समय सड़क किनारे खड़े बड़े वाहनों के कारण बाइक, स्कूटी और चार पहिया वाहन चालकों को सबसे अधिक खतरा रहता है। हादसा होने के बाद ही जिम्मेदार अधिकारियों की सक्रियता बढ़ती है, जबकि नियमित कार्रवाई के नाम पर कुछ वाहनों का चालान कर खानापूर्ति किए जाने का आरोप है। जिले से आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-अयोध्या, आजमगढ़-गोरखपुर, आजमगढ़-बलिया, आजमगढ़ वाया शाहगंज-लखनऊ और आजमगढ़-प्रयागराज मार्ग गुजरते हैं। आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-प्रयागराज और आजमगढ़-गोरखपुर मार्ग पर मोरंग, बालू, गिट्टी और बोल्डर लदे ...

Azamgarh: बाल स्वरूप में श्रीकृष्ण बने बच्चों ने मनमोहा

ऋषभ, भूमि और संस्कृति रही विजेता

श्रीकृष्ण रूप सज्जा प्रतियोगिता संपन्न

आजमगढ़। साहित्य एवं संस्कृति के संर्वद्धन को समर्पित अखिल भारतीय संस्था संस्कार भारती, आर्यमगढ़ की ओर से सोमवार को पुरानी कोतवाली स्थित श्री अग्रवाल धर्मशाला में ‘बाल गोकुलम श्री कृष्ण रूप सज्जा प्रतियोगिता’ आयोजित की गई। प्रतियोगिता में श्रीकृष्ण के रूप में छोटे-छोटे मासूम बच्चों ने सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। 

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि सुजीत कुमार श्रीवास्तव व भाजपा नगर अध्यक्ष शैलेंद्र अग्रवाल, कार्यक्रम संयोजक सुनील मिश्रा ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन एवं पुष्प अर्पित कर किया गया। संस्था का ध्येय गीत डा. पूनम तिवारी, अंशु आस्थाना ने संयुक्त रूप से प्रस्तुत किया। श्री कृष्ण रूप सज्जा प्रतियोगिता तीन वर्गों में कराई गई। जिसमें शिशु वर्ग में 0 से 3 वर्ष, बाल वर्ग में तीन से सात, किशोर वर्ग में सात से 11 वर्ष के बच्चों ने भाग लिया। शिशु वर्ग में ऋषभ शर्मा प्रथम, अविका अग्रवाल दूसरे और अनिरुद्ध को तीसरा स्थान मिला। इसी प्रकार बालवर्ग में भूमि अग्रवाल प्रथम, ज्ञाना गुप्ता दूसरे व पारितोष मौर्या तीसरे स्थान पर  रहीं। किशोर वर्ग में संस्कृति अग्रवाल प्रथम, आराध्या को दूसरा और राना आलेख भार्गव को तीसरा स्थान हासिल हुआ। 
विजेता कोई भी रहा है, लेकिन सभी बच्चे आकर्षक दिख रहे थे। विजेताओं को मुख्य अतिथि ने प्रशस्ति पत्र, स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया, अन्य सभी प्रतिभागियो को सांत्वना पुरस्कार दिया गया। अध्यक्षता कर रहे संस्था अध्यक्ष डा. डीपी तिवारी ने सभी का आभार प्रकट किया। कहा कि कार्यक्रम का उद्देश्य यह है कि बच्चों को अपनी सनातन संस्कृति के प्रति जागरूक किया जा सके और बच्चे अपने धार्मिक मूल्यों और उनके नायकों का अनुसरण कर सकें। समापन पर बाल रूप में आए हुए सभी बाल कृष्ण का विधिवत पूजन, आरती कर प्रसाद वितरण किया गया। संचालन विजयेंद्र श्रीवास्तव ने किया।

शरद तिवारी बने कार्यकारी महामंत्री

आजमगढ़। साहित्य एवं संस्कृति के संर्वद्धन को समर्पित अखिल भारतीय संस्था संस्कार भारती, आर्यमगढ़ की बैठक में वार्षिक कार्य योजना पर चर्चा की गई। इस दौरान पिछले वर्ष का लेखा-जोखा एवं आगामी वर्ष के कार्यक्रम की कार्य योजना सदस्यों और पदाधिकारियों के सामने रखी गइ्र। इस दौरान कार्यकारी महामंत्री के रूप में शरद तिवारी के चयन पर प्रांत पर्यवेक्षक सुजीत श्रीवास्तव एवं सभी सदस्यों ने अपनी सहमति प्रदान की। इस अवसर पर संस्था के समस्त पदाधिकारी व सदस्यगण मौजूद रहे। अध्यक्षता अध्यक्ष डा. डीपी तिवारी ने किया।


 

 

सर्वाधिक पढ़ीं गईं