सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

आईएनएस ऑटोमोबाइल्स ने लॉन्च किया नया IDEAL BULLDOZER E-RICKSHAW

मजबूती, आराम और बेहतर प्रदर्शन का बेहतरीन संगम आजमगढ़ । इलेक्ट्रिक वाहन क्षेत्र में अपनी मजबूत पहचान बना रही आईएनएस ऑटोमोबाइल्स प्राइवेट लिमिटेड ने ग्राहकों के लिए नया IDEAL BULLDOZER E-RICKSHAW बाजार में उतारा है। कंपनी का दावा है कि यह ई-रिक्शा मजबूती, आराम और बेहतर प्रदर्शन का बेहतरीन संगम है, जो चालक और यात्रियों दोनों की जरूरतों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है।  कंपनी के अनुसार, IDEAL BULLDOZER E-RICKSHAW में मजबूत बॉडी, आकर्षक डिजाइन और आरामदायक सीटिंग व्यवस्था दी गई है, जिससे यात्रियों को सुविधाजनक सफर का अनुभव मिलता है। वहीं, चालक के लिए यह वाहन कम रखरखाव लागत और बेहतर कमाई का अवसर प्रदान करता है। कंपनी के प्रतिनिधियों ने बताया कि बढ़ती ई-रिक्शा मांग को देखते हुए इस मॉडल को आधुनिक तकनीक और बेहतर गुणवत्ता मानकों के साथ विकसित किया गया है। इसका उद्देश्य स्थानीय परिवहन व्यवसाय से जुड़े लोगों को एक भरोसेमंद और लाभदायक विकल्प उपलब्ध कराना है।आईएनएस ऑटोमोबाइल्स का मानना है कि यह नया मॉडल शहरी एवं ग्रामीण दोनों क्षेत्रों में परिवहन सेवाओं को और अधिक सुगम बनाएगा। लॉन्च के साथ ह...

Azamgarh: ठाकुर अमर ‌सिंह को दूसरी पुण्यतिथि पर दी गई श्रद्धांजलि


अपने कार्यो से अमर हैं ठाकुर अमर सिंहः पूर्व सांसद राधामोहन

आजमगढ़। चौरी बेलहा महाविद्यालय तरवां में साहस, संकल्प और संघर्षों के प्रतीक स्व. ठाकुर अमर सिंह की दूसरी पुण्यतिथि सोमवार को मनाई गई। इस अवसर पर लोगों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धा-सुमन अर्पित किया। मुख्य अतिथि गाजीपुर के पूर्व सांसद राधामोहन सिंह कहा कि  अमर सिंह का व्यक्तित्व बहुत ही विशाल था, राजनीति कुशल नायक थे। चाहे सियासत का क्षेत्र रहा हो या फिर व्यापार का सभी क्षेत्रों में उन्होंने अपने कार्यों से इतिहास बनाया। सियासत में उनकी ताकत का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है की देश में न्यूक्लियर डील रही हो या कांग्रेस की सरकार बचाने का मौका उन्होंने अपनी बौद्धिक और सियासी ताकत का एहसास सभी दलों से कराया था। अमर सिंह इस दुनिया में नहीं है, लेकिन वह अपने कार्यों से वास्तव में अमर हैं। 

चौरी बेलहा महाविद्यालय  के प्रबंधक व आयोजक प्रभाकर सिंह ने कहा कि उन्होंने अपने जीवन में अमर सिंह को अपना नेता और अभिभावक माना था। अभी उनको इस देश को बहुत सख्त जरूरत थी। उन्होंने कहा कि देश की सियासत का जब भी इतिहास लिखा जाएगा, अमर सिंह के बारे में लिखे बिना अधूरा होगा। इस मौके पर अखिलेश सिंह, प्रवीण सिंह, राम बचन सिंह, वीरभद्र प्रताप सिंह, आलोक सिंह, अवनीश सिंह, हीरण सिंह, अजय सिंह गुड्डू, सूर्यमणि सिंह, संदीप सिंह सोनू, हरिवंश मिश्रा डब्बू, मिथिलेश सिंह , रामानंद राजभर आदि उपस्थित थे। संचालन डा. संतोष कुमार सिंह व अध्यक्षता गदाईपुर के प्रधान दयाशंकर सिंह ने किया। 

सर्वाधिक पढ़ीं गईं