सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

हाईवे पर मौत का जाल, जिम्मेदार बेखबर

 कहीं ट्रकों की अवैध पार्किंग तो कहीं सड़क पर गहरे गड्ढे, राहगीरों की जान जोखिम में हाइवे पर ट्रकों की पार्किंग और गड्ढे बढ़ा रहे हादसे का खतरा ट्रकों की अवैध पार्किंग और गड्ढों से हाइवे पर हादसों का खतरा एक लेन पर भारी वाहनों का कब्जा, रानी की सराय से कोटिला तक सड़क बदहाल आजमगढ़। जिले के नेशनल और स्टेट हाईवे पर सड़क सुरक्षा नियमों की अनदेखी कर भारी वाहनों की पार्किंग हादसों को न्योता दे रही है। हाईवे की पटरियों से लेकर एक लेन तक ट्रक और अन्य वाहन खड़े होने से राहगीरों को आवागमन में परेशानी हो रही है। रात के समय सड़क किनारे खड़े बड़े वाहनों के कारण बाइक, स्कूटी और चार पहिया वाहन चालकों को सबसे अधिक खतरा रहता है। हादसा होने के बाद ही जिम्मेदार अधिकारियों की सक्रियता बढ़ती है, जबकि नियमित कार्रवाई के नाम पर कुछ वाहनों का चालान कर खानापूर्ति किए जाने का आरोप है। जिले से आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-अयोध्या, आजमगढ़-गोरखपुर, आजमगढ़-बलिया, आजमगढ़ वाया शाहगंज-लखनऊ और आजमगढ़-प्रयागराज मार्ग गुजरते हैं। आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-प्रयागराज और आजमगढ़-गोरखपुर मार्ग पर मोरंग, बालू, गिट्टी और बोल्डर लदे ...

Azamgarh: सीमित संसाधनों के बाद भी परिश्रम व समर्पण से हासिल हो सकता है लक्ष्यःगोविंद

 स्टेडियम में मेजर ध्यानचंद की जयंती पर फुटबाल प्रतियोगिता

आजमगढ़। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती और नेेशनल स्पोर्ट्स डे पर सोमवार को सुखदेव पहलवान स्पोर्ट्स स्टेडियम में डिस्ट्रिक्ट फुटबॉल एसोसिएशन के तत्वावधान में फूटबाल प्रतियोगिता आयोजित की गई। जिसमें विभिन्न क्षेत्रों से आई टीमों ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता में कुल 14 टीमें प्रतिभाग कर रही हैं।   प्रतियोगिता के शुभारंभ पर समाजसेवी व आम आदमी पार्टी के जिला सचिव गोविंद दूबे ने खिलाड़ियों का परिचय प्राप्त कर किया। साथ ही मेजर ध्यानचंद को जयंती पर उन्हें याद करते हुए श्रद्धांजलि दी। उन्होंने खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया। कहा कि हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद जी की जयंती पर उनका स्मरण कर नमन करता हूँ। खेल को समर्पित ध्यानचंद जी का जीवन हमें बताता है कि सीमित संसाधनों के बावजूद भी अपने परिश्रम व समर्पण से विश्व पटल पर माँ भारती का गौरव कैसे बढ़ाया जा सकता है। इस अवसर पर ज्वाइंट सेक्रेटरी भूपेंद्र शर्मा आदि मौजूद रहे।

सर्वाधिक पढ़ीं गईं