सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

हाईवे पर मौत का जाल, जिम्मेदार बेखबर

 कहीं ट्रकों की अवैध पार्किंग तो कहीं सड़क पर गहरे गड्ढे, राहगीरों की जान जोखिम में हाइवे पर ट्रकों की पार्किंग और गड्ढे बढ़ा रहे हादसे का खतरा ट्रकों की अवैध पार्किंग और गड्ढों से हाइवे पर हादसों का खतरा एक लेन पर भारी वाहनों का कब्जा, रानी की सराय से कोटिला तक सड़क बदहाल आजमगढ़। जिले के नेशनल और स्टेट हाईवे पर सड़क सुरक्षा नियमों की अनदेखी कर भारी वाहनों की पार्किंग हादसों को न्योता दे रही है। हाईवे की पटरियों से लेकर एक लेन तक ट्रक और अन्य वाहन खड़े होने से राहगीरों को आवागमन में परेशानी हो रही है। रात के समय सड़क किनारे खड़े बड़े वाहनों के कारण बाइक, स्कूटी और चार पहिया वाहन चालकों को सबसे अधिक खतरा रहता है। हादसा होने के बाद ही जिम्मेदार अधिकारियों की सक्रियता बढ़ती है, जबकि नियमित कार्रवाई के नाम पर कुछ वाहनों का चालान कर खानापूर्ति किए जाने का आरोप है। जिले से आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-अयोध्या, आजमगढ़-गोरखपुर, आजमगढ़-बलिया, आजमगढ़ वाया शाहगंज-लखनऊ और आजमगढ़-प्रयागराज मार्ग गुजरते हैं। आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-प्रयागराज और आजमगढ़-गोरखपुर मार्ग पर मोरंग, बालू, गिट्टी और बोल्डर लदे ...

Azamgarh: सरकार की नाकामी को उजागर करेगी कांग्रेसः ओंकार पांडेय


17 अगस्त से कांग्रेस शुरू करेगी जन चौपाल

आजमगढ्।  महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार आदि को मुद्दा बनाकर कांग्रेस ने केंद्र व प्रदेश सरकार के खिलाफ बड़ा आंदोलन खड़ा करने का प्लान तैयार किया है। कांग्रेस एक तरफ जहां आम आदमी के बीच जाकर बीजेपी सरकार की नाकामियों को उजागर करेगी वहीं अधिक से अधिक लोगों को पार्टी से जोड़कर वर्ष 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव की तैयारी को पुख्ता करेगी। इसके लिए पार्टी ने 17 अगस्त को जन चौपाल कार्यक्रम शुरू किया है जो 23 अगस्त तक चलेगा।

  कांग्रेस प्रवक्ता ओंकार पांडेय ने कांग्रेस कार्यालय पर मीडिया से वार्ता के दौरान कहा कि कांग्रेस पार्टी ने पांच अगस्त 2022 को पूरे देश में महंगाई के विरुद्ध जबरदस्त आंदोलन किया। जिसमें तमाम कांग्रेस कार्यकर्ता गिरफ्तार हुए कई जगह लाठीचार्ज में तमाम कार्यकर्त्ता बुरी तरह घायल हुए। महंगाई, बेरोजगारी देश के गरीबों के लिए गंभीर संकट पैदा कर रही है। सरकार द्वारा जल्दबाजी मेे थोपी गई, अग्निपथ जैसी योजना में कई खामियां हैं। उससे देश का युवा निराश है,  युवाओं का भविष्य अंधकारमय हो गया है। तानाशाह सरकार जनता की पीड़ा सुनने को तैयार नहीं है। मंहगाई बेरोजगारी को लेकर कांग्रेस पार्टी ब्लॉक नगर वार्ड स्तर पर 17 से 23 अगस्त 2022 तक जगह-जगह चौपाल आयोजित कर रही है और महंगाई बेरोजगारी पर आमजन से सीधा संवाद कर उन्हें जागरूक कर रही है।    कांग्रेस प्रवक्ता ओंकार पाण्डेय ने आगे कहा वर्ष 2014 और वर्तमान की तुलना में गैस सिलेंडर 156 प्रतिशत डीजल, 75 प्रतिशत पेट्रोल, 40 प्रतिशत सरसों का तेल, 122 प्रतिशत,  आटा 81 प्रतिशत, दूध 71 प्रतिशत, सब्जियां 35 प्रतिशत, नमक 41 प्रतिशत, दाले 65 प्रतिशत महंगी हुयी हैं आटा दूध दही पनीर शहद जैसी रोजमर्रा की खाद्य वस्तुओं पर जीएसटी लगाने से महंगाई में बेतहाशा वृद्धि हुयी है। बच्चों की पेंसिल शार्पनर से लेकर अस्पताल के बेड और श्मशान घाटों के निर्माण पर जीएसटी लगा कर जनविरोधी सरकार ने अपनी संवेदनहीनता का परिचय दिया। सरकार ने 2014 में देश के लोगों को दो करोड़ रोजगार महंगाई कम करने काला धन वापस लाने स्मार्ट सिटी बुलेट ट्रेन  2022 तक सबको आवास किसानो की आय दोगुनी करने जैसे अनेक हसीन सपने दिखाये थे लेकिन सरकार द्वारा अपने किसी वादे को अब तक पूरा नहीं किया गया। सरकार सभी मोर्चों पर पूरी तरह फेल है। इन्हीं सब मुद्दों को लेकर 28 अगस्त 2022 को कांग्रेस पार्टी दिल्ली के रामलीला मैदान में महंगाई पर हल्ला बोल महारैली आयोजित कर रही है। सरकार इसके बावजूद भी यदि जनता को मंहगाई बेरोजगारी से राहत नहीं दिलाती तो कांग्रेस पार्टी आंदोलनों को और तेज करेगी।

सर्वाधिक पढ़ीं गईं