सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

हाईवे पर मौत का जाल, जिम्मेदार बेखबर

 कहीं ट्रकों की अवैध पार्किंग तो कहीं सड़क पर गहरे गड्ढे, राहगीरों की जान जोखिम में हाइवे पर ट्रकों की पार्किंग और गड्ढे बढ़ा रहे हादसे का खतरा ट्रकों की अवैध पार्किंग और गड्ढों से हाइवे पर हादसों का खतरा एक लेन पर भारी वाहनों का कब्जा, रानी की सराय से कोटिला तक सड़क बदहाल आजमगढ़। जिले के नेशनल और स्टेट हाईवे पर सड़क सुरक्षा नियमों की अनदेखी कर भारी वाहनों की पार्किंग हादसों को न्योता दे रही है। हाईवे की पटरियों से लेकर एक लेन तक ट्रक और अन्य वाहन खड़े होने से राहगीरों को आवागमन में परेशानी हो रही है। रात के समय सड़क किनारे खड़े बड़े वाहनों के कारण बाइक, स्कूटी और चार पहिया वाहन चालकों को सबसे अधिक खतरा रहता है। हादसा होने के बाद ही जिम्मेदार अधिकारियों की सक्रियता बढ़ती है, जबकि नियमित कार्रवाई के नाम पर कुछ वाहनों का चालान कर खानापूर्ति किए जाने का आरोप है। जिले से आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-अयोध्या, आजमगढ़-गोरखपुर, आजमगढ़-बलिया, आजमगढ़ वाया शाहगंज-लखनऊ और आजमगढ़-प्रयागराज मार्ग गुजरते हैं। आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-प्रयागराज और आजमगढ़-गोरखपुर मार्ग पर मोरंग, बालू, गिट्टी और बोल्डर लदे ...

Azamgarh: मुख्तार अंसारी गैंग के एक सदस्य समेत चार अपराधियों की खुली हिस्ट्रीशीट


आजमगढ़। पुलिस ने शनिवार को मुख्तार अंसारी गैंग के एक समेत चार अपराधियों की हिस्ट्रीशीट खोली है।बरदह पुलिस ने मुख्तार अंसारी गैंग के सदस्य शाहजमा उर्फ नैय्यर के साथी सुफियान उर्फ लड्डन निवासी मुहम्मदपुर की हिस्ट्रीशीट खोली है। अपराधी के विरुद्ध थाना बरदह में पांच व सरायमीर में मारपीट व बलवा का एक मुकदमा पंजीकृत है। मुबारकपुर पुलिस ने पशु तस्कर मोहम्मद दाउत निवासी इस्लामपुरा व इरशाद निवासी पुरारानी की हिस्ट्रीशीट खोली है। दाउत के खिलाफ पशु तस्करी के पांच मुकदमे थाना मुबारकपुर व पांच अंबेडकरनगर जिले के थाना कोतवाली पंजीकृत हैं। इरशाद के खिलाफ मुबारकपुर में आठ, अंबेडकरनगर जिले के थाना कोतवाली में पांच तथा थाना मालीपुर में तीन मुकदमे पंजीकृत हैं। रानी की सराय पुलिस ने मारपीट व बलवा के आरोपित मोहम्मद उमर निवासी सोनवारा की हिस्ट्रीशीट खोली है। रानी की सराय में एक व बरदह में तीन मुकदमे दर्ज हैं।

सर्वाधिक पढ़ीं गईं