सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

हाईवे पर मौत का जाल, जिम्मेदार बेखबर

 कहीं ट्रकों की अवैध पार्किंग तो कहीं सड़क पर गहरे गड्ढे, राहगीरों की जान जोखिम में हाइवे पर ट्रकों की पार्किंग और गड्ढे बढ़ा रहे हादसे का खतरा ट्रकों की अवैध पार्किंग और गड्ढों से हाइवे पर हादसों का खतरा एक लेन पर भारी वाहनों का कब्जा, रानी की सराय से कोटिला तक सड़क बदहाल आजमगढ़। जिले के नेशनल और स्टेट हाईवे पर सड़क सुरक्षा नियमों की अनदेखी कर भारी वाहनों की पार्किंग हादसों को न्योता दे रही है। हाईवे की पटरियों से लेकर एक लेन तक ट्रक और अन्य वाहन खड़े होने से राहगीरों को आवागमन में परेशानी हो रही है। रात के समय सड़क किनारे खड़े बड़े वाहनों के कारण बाइक, स्कूटी और चार पहिया वाहन चालकों को सबसे अधिक खतरा रहता है। हादसा होने के बाद ही जिम्मेदार अधिकारियों की सक्रियता बढ़ती है, जबकि नियमित कार्रवाई के नाम पर कुछ वाहनों का चालान कर खानापूर्ति किए जाने का आरोप है। जिले से आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-अयोध्या, आजमगढ़-गोरखपुर, आजमगढ़-बलिया, आजमगढ़ वाया शाहगंज-लखनऊ और आजमगढ़-प्रयागराज मार्ग गुजरते हैं। आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-प्रयागराज और आजमगढ़-गोरखपुर मार्ग पर मोरंग, बालू, गिट्टी और बोल्डर लदे ...

Azamgarh: बीजेपी सांसद निरहुआ का सपा पर कटाक्ष, कहा गुंडों की पार्टी है सपा

अखिलेश के पास माफियाओं से मिलने के अलावा दूसरा काम नहीं

आजमगढ़। बीजेपी सांसद दिनेश लाल यादव निरहुआ ने शनिवार को जिले में विविध कार्यक्रमों मेें हिस्सा लिया। इस दौरान रेलवे स्टेशन आजमगढ़ का भी हाल जाना। उन्होंने लोगों से समस्या जानी और वादा किया कि डेढ़ साल के भीतर रेलवे स्टेशन का कायाकल्प हो जाएगा। उन्होंने सपा मुखिया अखिलेश यादव के बाहुबली रमाकांत यादव से जेल में मुलाकात पर कटाक्ष भी किया। निरहुआ ने दावा किया कि सपा गुंडों की पार्टी है। सपा मुखिया के पास गंडे और माफियाओं से मिलने के अलावा कोई काम नहीं है। हमारी सरकार गुंडों और माफियाओं के खिलाफ लगातार कार्रवाई कर रही है। गुंडों पर बुलडोजर चलता रहेगा।

 मीडिया से बात करते हुए निरहुआ ने कहा कि समाजवादी पार्टी गुंडों माफियाओं की पार्टी है। ऐसे में अखिलेश यादव गुंडे और माफियाओं से नहीं मिलेंगे तो और क्या काम है उनके पास। जनता ने इन लागों से ऊबकर ही तो उन्हें सांसद चुनी है। क्योंकि इससे पहले जो भी सरकार की योजनाएं होती थी वह सपा के गुंडा माफिया आपस में ही बांट लेते थे। आम जनता कितने दिनों तक बर्दाश्त करेगी। इनकी चाल, चरित्र और चेहरा जनता के सामने आ चुका है। जनता सिर्फ विकास चाहती है। सीएम योगी गुंडों और माफियाओं को छोड़ने वाले नहीं हैं। जो भी गुंडागर्दी और माफियागर्दी में संलिप्त हैं बुलडोजर से उनके घरों को गिराने का काम किया जा रहा है। यह सिलसिला थमने वाला नहीं है। इसके पूर्व सांसद ने आजमगढ़ रेलवे स्टेशन पहुंचकर पूर्वाेत्तर रेलवे के एडीआरएम राहुल श्रीवास्तव के साथ मीटिंग की। इस दौरान उन्होंने रेलवे स्टेशन की समस्याओं और विस्तारीकरण को लेकर चर्चा की। उन्होंने कहा कि नंबर एक प्लेटफार्म का विस्तारीकरण किया जाना है और एक नया प्लेटफार्म नंबर 4 बनेगा। रेलवे स्टेशन पर शौचालय की सुविधा को और बेहतर बनाया जाएगा। एक से डेढ़ साल के अंदर आजमगढ़ रेलवे स्टेशन की सूरत बदल जाएगी। हमारी सरकार का एकमात्र लक्ष्य है विकास, जिसपर हम निरंतर काम करते रहेंगे। इसी क्रम में सगड़ी तहसील क्षेत्र के वर्मा श्याम दुलारी महाविद्यालय रौनापार में सांसद दिनेश लाल यादव निरहुआ ने टैबलेट का वितरण किया, कहा कि इस टैबलेट की उपयोगिता इस कंप्यूटर के युग में सार्थक है छात्र छात्राओं को अपने फार्म भरने से लेकर प्रतियोगी परीक्षाओं तक और पढ़ाई लिखाई में इसकी उपयोगिता है।

सर्वाधिक पढ़ीं गईं