सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

हाईवे पर मौत का जाल, जिम्मेदार बेखबर

 कहीं ट्रकों की अवैध पार्किंग तो कहीं सड़क पर गहरे गड्ढे, राहगीरों की जान जोखिम में हाइवे पर ट्रकों की पार्किंग और गड्ढे बढ़ा रहे हादसे का खतरा ट्रकों की अवैध पार्किंग और गड्ढों से हाइवे पर हादसों का खतरा एक लेन पर भारी वाहनों का कब्जा, रानी की सराय से कोटिला तक सड़क बदहाल आजमगढ़। जिले के नेशनल और स्टेट हाईवे पर सड़क सुरक्षा नियमों की अनदेखी कर भारी वाहनों की पार्किंग हादसों को न्योता दे रही है। हाईवे की पटरियों से लेकर एक लेन तक ट्रक और अन्य वाहन खड़े होने से राहगीरों को आवागमन में परेशानी हो रही है। रात के समय सड़क किनारे खड़े बड़े वाहनों के कारण बाइक, स्कूटी और चार पहिया वाहन चालकों को सबसे अधिक खतरा रहता है। हादसा होने के बाद ही जिम्मेदार अधिकारियों की सक्रियता बढ़ती है, जबकि नियमित कार्रवाई के नाम पर कुछ वाहनों का चालान कर खानापूर्ति किए जाने का आरोप है। जिले से आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-अयोध्या, आजमगढ़-गोरखपुर, आजमगढ़-बलिया, आजमगढ़ वाया शाहगंज-लखनऊ और आजमगढ़-प्रयागराज मार्ग गुजरते हैं। आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-प्रयागराज और आजमगढ़-गोरखपुर मार्ग पर मोरंग, बालू, गिट्टी और बोल्डर लदे ...

Azamgarh: मंत्री भूपेंद्र चौधरी बोले, जिले की सड़कों को बनाएंगे बेहतर

आजमगढ़। पंचायती राज मंत्री भूपेंद्र चौधरी ने आजमगढ़ का दौरा किया। इस दौरान इन स्थानों पर व्याप्त समस्याओं को दूर करने का निर्देश अधिकारियों को दिया। मंत्री जिले के भाजपा पदाधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। पदाधिकारियों से जिले की समस्याओं का फीडबैक लेकर सीएम योगी को सौंपेगें, जिससे जिले की समस्याओं का समाधान किया जा सके। 2022 के लोकसभा चुनाव में आजमगढ़ लोकसभा में विजय के बाद प्रदेश सरकार आजमगढ़ में विकास कार्यों की लगातार समीक्षा कर रही है। एक माह पूर्व जिले के दौरे पर आए प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जिले केा 143 करोड़ रूपए की सौगात भी दी थी।

जिले की सड़कों को बनाया जाएगा बेहतर
आजमगढ़ जिले की बदहाल सड़कों से जुड़े सवाल पर प्रदेश सरकार के मंत्री भूपेन्द्र चौधरी का कहना है कि सरकार की जो भी योजनाएं हैं, वह जनता के काम के लिए हैं। इन योजनाओं का जनता को लाभ मिल सके मंत्री का कहना है कि जिले की सड़कों के निर्माण के लिए चिन्हित किया जा रहा है, इन सड़कों को बेहतर बनाया जाएगा। विकास की धारा में यह जिला आगे बढ़े यह हम लोगों का प्रयास है। सड़को के नवीनीकरण या हाइवे का निर्माण हो, सरकार ने साढ़े पांच वर्ष में अच्छा काम किया।

पैसों की नहीं है कोई कमी
सरकार के मंत्री ने कहा कि प्रदेश में विकास कार्यों को करने के लिए बजट की कमी नहीं है। जिले में जो भी विकास कार्य के प्रस्ताव बनाकर भेजा जाएगा उस पर विचान किया जाएगा। सरकार के निर्देश पर हम लोग जिले का स्थलीय निरीक्षण कर मुख्यमंत्री को अपनी रिपोर्ट सौंपेगे। मंत्री भूपेन्द्र चौधरी का कहना है कि प्रदेश और देश की जनता का हम लोगों को आशीर्वाद मिला है, ऐसे में हमारी जिम्मेदारी है और हमारे कार्यकर्ता मिशन मोड में काम करते हैं।

सर्वाधिक पढ़ीं गईं