सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

हाईवे पर मौत का जाल, जिम्मेदार बेखबर

 कहीं ट्रकों की अवैध पार्किंग तो कहीं सड़क पर गहरे गड्ढे, राहगीरों की जान जोखिम में हाइवे पर ट्रकों की पार्किंग और गड्ढे बढ़ा रहे हादसे का खतरा ट्रकों की अवैध पार्किंग और गड्ढों से हाइवे पर हादसों का खतरा एक लेन पर भारी वाहनों का कब्जा, रानी की सराय से कोटिला तक सड़क बदहाल आजमगढ़। जिले के नेशनल और स्टेट हाईवे पर सड़क सुरक्षा नियमों की अनदेखी कर भारी वाहनों की पार्किंग हादसों को न्योता दे रही है। हाईवे की पटरियों से लेकर एक लेन तक ट्रक और अन्य वाहन खड़े होने से राहगीरों को आवागमन में परेशानी हो रही है। रात के समय सड़क किनारे खड़े बड़े वाहनों के कारण बाइक, स्कूटी और चार पहिया वाहन चालकों को सबसे अधिक खतरा रहता है। हादसा होने के बाद ही जिम्मेदार अधिकारियों की सक्रियता बढ़ती है, जबकि नियमित कार्रवाई के नाम पर कुछ वाहनों का चालान कर खानापूर्ति किए जाने का आरोप है। जिले से आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-अयोध्या, आजमगढ़-गोरखपुर, आजमगढ़-बलिया, आजमगढ़ वाया शाहगंज-लखनऊ और आजमगढ़-प्रयागराज मार्ग गुजरते हैं। आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-प्रयागराज और आजमगढ़-गोरखपुर मार्ग पर मोरंग, बालू, गिट्टी और बोल्डर लदे ...

Azamgarh: छात्रा के अपहरण के आरोप में बुजुर्ग दंपत्ति को पीटा, पति की मौत




घायल पत्नी का अस्पताल में चल रहा उपचार, गंभीर

आजमगढ़। गोरखपुर जिले के सहजनवां थाना क्षेत्र के अकुआपार गांव में मंगलवार देर रात मनबढ़ों ने बुजुर्ग दंपत्ति पर नाबालिग छात्रा के अपहरण का आरोप लगाते हुए बेरहमी से पीट दिया। दबंगों की पिटाई से जहां पति की मौत हो गई, वहीं पत्नी अस्पताल में जिंदगी और मौत से जूझ रही है। मृतक के पुत्र की तहरीर पर पुलिस ने सात लोगों के खिलाफ मामला पंजीकृत कर तीन लोगों को हिरासत में ले लिया है। बाकी आरोपी फरार बताए जा रहे है। पुलिस उनके छिपने के संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है।प्रतीकात्मक फोटो

 बताते है कि गोरखपुर जिले के सहजनवां थाना क्षेत्र के अकुआपार गांव निवासी 60 वर्षीय रामभजन व 58 वर्षीय उनकी पत्नी अनीता मंगलवार की देर रात घर पर बैठे थे। उसी दौरान गांव के दबंग वहां पहुंच और दंपत्ति पर नाबालिग छात्रा के अपहरण का आरोप लगाते हुए हमला कर दिया। दबंगों के हमले में दोनों गंभीररूप से घायल हो गए। परिवार के लोग पड़ोसियों की मदद से घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सहजनवां ले गए जहां उपचार के दौरान रामभजन की मौत हो गई, जबकि अनीता का उपचार चल रहा है। महिला की हालत गंभीर बनी हुई है। मृतक रामभजन के पुत्र विनय गुप्ता उर्फ भोलू का आरोप है कि गांव के राजू सिंह, सलहंत सिंह, अनीष, धीरेंद्र, प्रदीप सिंह, अंकित, अभय प्रताप सिंह व अन्य लोग नाबालिग लड़की के अपहरण में सहयोग का आरोप लगाते हुए उसके माता पिता को इतना पीटा की पिता की मौत हो गई जबकि उसकी मां अनीता गंभीररूप से घायल हैं। विनय ने इस मामले में सात लोगों के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर तीन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। बाकी आरोपी फरार बताए जा रहे हैं। प्रभारी निरीक्षक सहजनवां मानवेंद्र पाठक का कहना है कि विनय की तहरीर पर अकुआपार निवासी राजू सिंह, सलहन्त सिंह, अनीष, धीरेन्द्र, प्रदीप सिंह, अंकित, अभय प्रताप सिंह व अन्य के खिलाफ हत्या, मारपीट, बलवा सहित अन्य गंभीर धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया गया है। तीन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। उनके छिपने के संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है।

सर्वाधिक पढ़ीं गईं