सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

24 घंटे की तलाश के बाद 10 वर्षीय वैभव का शव पड़ोसी के बेसमेंट से बरामद, हत्या का आरोप

सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पड़ोसी हिरासत में पूछताछ में हत्या की बात कबूल, कस्बे में शोक और आक्रोश गोरखपुर। खजनी कस्बे में सर्राफा कारोबारी के 10 वर्षीय पौत्र वैभव वर्मा की अपहरण के बाद हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। करीब 24 घंटे तक चले सर्च ऑपरेशन के बाद पुलिस ने पड़ोसी सर्वेश भट्ट को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पुलिस के अनुसार, पूछताछ में आरोपी के बयान के आधार पर उसके घर के बेसमेंट से वैभव का शव बरामद किया गया। जानकारी के अनुसार, सोमवार दोपहर स्कूल से घर लौटने के बाद वैभव साइकिल लेकर खेलने निकला था, लेकिन वापस नहीं लौटा। कुछ देर बाद उसकी साइकिल और एक चप्पल खेत के पास मिली, जिसके बाद परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी डॉ. कौस्तुभ के निर्देशन में पांच टीमें गठित की गईं। डॉग स्क्वॉयड, फॉरेंसिक टीम और तकनीकी साक्ष्यों की मदद से जांच आगे बढ़ाई गई। सीसीटीवी फुटेज में वैभव के पीछे पड़ोसी सर्वेश भट्ट जाता दिखाई दिया। इसी आधार पर पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की। पुलिस के अनुसार, पूछताछ में आरोपी ने हत्या की बात स्वीकार की और उसकी निशानदेही पर ...

Azamgarh: पूर्व मुख्यमंत्री वीपी मंडल को दी श्रद्धांजलि

आजमगढ्। पूर्व मुख्यमंत्री बीपी मंडल को उनकी 104वीं जयंती पर रानी की सराय कस्बा के पटेल नगर में गुरूवार को स्थानीय लोगों ने श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर लोगों ने बीपी मंडल के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। वक्ताओं ने उनके जीवन पर प्रकाश डाला।
   बता दें कि बीपी मंडल का जन्म 25 अगस्त, 1918 को काशी में हुआ था। उनके पिता का रासबिहारी लाल मंडल व माता का नाम सीतावती मंडल थीं। स्वतंत्र भारत में तीन बार विधायक, दो बार संसद सदस्य, एक बार बिहार विधान परिषद सदस्य और एक बार मुख्यमंत्री भी बने। वे पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष एवं बिहार राज्य नागरिक परिषद के ताजिंदगी उपाध्यक्ष भी रहे। संचालन शिवशंकर ‌सिंह ने किया। इस अवसर पर विमल सिंह, राजाराम, भगवान सिंह, अ‌खिलेश सिंह, रमेश यादव, रामजतन यादव, जवाहिर चौहान, कवि सुबेदार यादव, रामदुलार, चंदन ‌सिंह, जेडी भाई, अनीस अजीज आदि मौजूद रहे।

सर्वाधिक पढ़ीं गईं