सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

बाजबहादुर में पैतृक मकान विवाद में दो पक्ष आमने-सामने, दोनों ने दर्ज कराया मुकदमा

मरम्मत और निर्माण कार्य को लेकर हुआ विवाद, पुलिस ने शुरू की जांच आजमगढ़। शहर कोतवाली क्षेत्र के बाजबहादुर मोहल्ले में पैतृक मकान और निर्माण कार्य को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हिंसक झड़प में बदल गया। घटना के बाद दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ शहर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर के आधार पर एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पहले पक्ष के मो. अनस पुत्र अब्दुल कुद्दूस ने आरोप लगाया कि 28 जुलाई को वह अपने पैतृक मकान की मरम्मत करा रहे थे। इसी दौरान पुराने विवाद को लेकर विपक्षी पक्ष के लोग मौके पर पहुंचे और गाली-गलौज करते हुए निर्माण कार्य रुकवाने लगे। विरोध करने पर कुल्हाड़ी, लाठी-डंडों और अन्य हथियारों से हमला कर दिया, जिससे वह और बीच-बचाव करने आए उनके परिजन घायल हो गए। आरोप है कि जाते समय विपक्षियों ने जान से मारने की धमकी भी दी। वहीं दूसरे पक्ष के मो. आमिर पुत्र अब्दुल सलाम ने अपनी तहरीर में कहा कि पैतृक मकान का मामला न्यायालय में विचाराधीन है। इसके बावजूद विपक्षी पक्ष जबरन निर्माण कार्य करा रहा था। रोकने पर पहले से टांगी, लोहे की रॉड और ल...

Azamgarh: टीम ने एंबुलेंस में ही कराया सुरक्षित प्रसव


जच्चा-बच्चा दोनों सुरक्षित, परिजन खुश

आजमगढ़। अहरौला सीएचसी के अंतर्गत 108 एंबुलेंस टीम के द्वारा एंबुलेंस के अंदर सुरक्षित प्रसव कराया। परिजना काफी खुश हैं। सीएचसी अहरौला से संबंधित 108 एंबुलेंस शुक्रवार रात में टहरकिशुनदेवपुर गांव से एक  प्रसूता महिला की डिलीवरी कराने के  लिए जैसे ही घर से लगभग ढाई किलोमीटर  दूरी पर पहुंची प्रसूता महिला को प्रसव पीड़ा होने लगी। रास्ते में ही एंबुलेंस टीम के एमटी रंधावा प्रकाश भास्कर, चालक शिवेंद्र  प्रताप सिंह और आशा उर्मिला यादव के सहयोग से रात  लगभग दो बजे प्रसूता महिला ने सुरक्षित बच्ची को जन्म दिया। एंबुलेंस टीम के लोगों ने बताया सुरक्षित प्रसव कराने के बाद महिला को सीएचसी रानीपुर में जरूरी टीका और अन्य जरूरी चिकित्सकीय ट्रीटमेंट देने के लिए प्रसूता महिला सरिता पत्नी अंगद को भर्ती कराया। जहां जच्चा और बच्चा दोनों सुरक्षित हैं।


सर्वाधिक पढ़ीं गईं