सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

हाईवे पर मौत का जाल, जिम्मेदार बेखबर

 कहीं ट्रकों की अवैध पार्किंग तो कहीं सड़क पर गहरे गड्ढे, राहगीरों की जान जोखिम में हाइवे पर ट्रकों की पार्किंग और गड्ढे बढ़ा रहे हादसे का खतरा ट्रकों की अवैध पार्किंग और गड्ढों से हाइवे पर हादसों का खतरा एक लेन पर भारी वाहनों का कब्जा, रानी की सराय से कोटिला तक सड़क बदहाल आजमगढ़। जिले के नेशनल और स्टेट हाईवे पर सड़क सुरक्षा नियमों की अनदेखी कर भारी वाहनों की पार्किंग हादसों को न्योता दे रही है। हाईवे की पटरियों से लेकर एक लेन तक ट्रक और अन्य वाहन खड़े होने से राहगीरों को आवागमन में परेशानी हो रही है। रात के समय सड़क किनारे खड़े बड़े वाहनों के कारण बाइक, स्कूटी और चार पहिया वाहन चालकों को सबसे अधिक खतरा रहता है। हादसा होने के बाद ही जिम्मेदार अधिकारियों की सक्रियता बढ़ती है, जबकि नियमित कार्रवाई के नाम पर कुछ वाहनों का चालान कर खानापूर्ति किए जाने का आरोप है। जिले से आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-अयोध्या, आजमगढ़-गोरखपुर, आजमगढ़-बलिया, आजमगढ़ वाया शाहगंज-लखनऊ और आजमगढ़-प्रयागराज मार्ग गुजरते हैं। आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-प्रयागराज और आजमगढ़-गोरखपुर मार्ग पर मोरंग, बालू, गिट्टी और बोल्डर लदे ...

Azamgarh: मारपीट में घायल विवाहिता की इलाज के दौरान मौत

शहर कोतवाली के हाफिजपुर गांव की घटना 

आजमगढ़। शहर कोतवाली के हाफिजपुर गांव में गुरुवार की शाम मारपीट में घायल विवाहिता की घर पर इलाज के दौरान मौत हो गई। पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे मृतका के भाई ने ससुराल पक्ष पर दहेज के लिए जान से मारने का आरोप लगाया।

 हाफिजपुर गांव निवासी शिवदान यादव अप्रैल 2018 में अपनी पुत्री आरती यादव की शादी मऊ के मोहम्मदाबाद थाने के टंडवा जरगर गांव निवासी शिवशंकर के पुत्र निलेश यादव से किया था। भाई श्रवण ने आरोप लगाते हुए बताया कि शादी के कुछ दिन तो सब कुछ ठीक-ठाक चला लेकिन कुछ ही दिन बाद ससुराल पक्ष के लोग मेरी बहन को दहेज के लिए तरह-तरह से प्रताड़ित कर मारते पीटते थे जिसको लेकर कई बार गांव के सम्मानित लोगों के बीच सुलह-समझौते कराया गया लेकिन उसके बावजूद ससुराल पक्ष के लोग प्रताड़ित करना और मारना-पीटना नहीं छोड़े। इसकी शिकायत बहन अक्सर फोन के माध्यम से करती थी। एक माह पूर्व दिन में ही ससुराल के लोग दहेज के लिए उसे बुरी तरह मारपीट कर घायल अवस्था में हाफिजपुर चौराहे पर छोड़ कर चले गए। किसी तरह से घर लाया गया और उसे अस्पताल में भर्ती कर इलाज किया गया जब कुछ आराम हुआ तो घर ले आएं जहां इलाज के दौरान मौत हो गई। मौत की सूचना से स्वजन का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है। कोतवाल शशिचंद चौधरी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही कारवाई की जाएगी।

सर्वाधिक पढ़ीं गईं