सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

हाईवे पर मौत का जाल, जिम्मेदार बेखबर

 कहीं ट्रकों की अवैध पार्किंग तो कहीं सड़क पर गहरे गड्ढे, राहगीरों की जान जोखिम में हाइवे पर ट्रकों की पार्किंग और गड्ढे बढ़ा रहे हादसे का खतरा ट्रकों की अवैध पार्किंग और गड्ढों से हाइवे पर हादसों का खतरा एक लेन पर भारी वाहनों का कब्जा, रानी की सराय से कोटिला तक सड़क बदहाल आजमगढ़। जिले के नेशनल और स्टेट हाईवे पर सड़क सुरक्षा नियमों की अनदेखी कर भारी वाहनों की पार्किंग हादसों को न्योता दे रही है। हाईवे की पटरियों से लेकर एक लेन तक ट्रक और अन्य वाहन खड़े होने से राहगीरों को आवागमन में परेशानी हो रही है। रात के समय सड़क किनारे खड़े बड़े वाहनों के कारण बाइक, स्कूटी और चार पहिया वाहन चालकों को सबसे अधिक खतरा रहता है। हादसा होने के बाद ही जिम्मेदार अधिकारियों की सक्रियता बढ़ती है, जबकि नियमित कार्रवाई के नाम पर कुछ वाहनों का चालान कर खानापूर्ति किए जाने का आरोप है। जिले से आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-अयोध्या, आजमगढ़-गोरखपुर, आजमगढ़-बलिया, आजमगढ़ वाया शाहगंज-लखनऊ और आजमगढ़-प्रयागराज मार्ग गुजरते हैं। आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-प्रयागराज और आजमगढ़-गोरखपुर मार्ग पर मोरंग, बालू, गिट्टी और बोल्डर लदे ...

Azamgarh: सपा ही दे सकती है भाजपा को टक्कर: विधायक दुुर्गा प्रसाद यादव

                        सपा के तिरंगा और सदस्यता अभियान पर चर्चा

आजमगढ़। नौ अगस्त को तिरंगा अ‌भियान की सफलता को लेकर रविवार को कलेक्ट्रेट स्थित समाजवादी पार्टी कार्यालय में विधानसभा सदर के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। साथ ही सदस्य‌ता अभियान को लेकर भी मंत्रणा की गई। 

सदर विधायक दुर्गा प्रसाद यादव ने कहा कि सदस्यता अभियान तथा नौ अगस्त से शुरू होने वाले तिरंगा अभियान को सफल बनाने का आह्वान किया। कहा कि दुर्गा प्रसाद यादव ने सेक्टर व बूथ प्रभारियों को आज से ही आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुट जाने की अपील की। कहा कि  प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी से लड़ने के लिए अगर कोई पार्टी सक्षम है तो वह समाजवादी पार्टी है। जिला पंचायत अध्यक्ष विजय यादव ने कहा कि कार्यकर्ता युद्ध स्तर पर सदस्यता अभियान तथा तिरंगा अभियान को सफल बनाने के लिए लग जाए। इस मौके पर हरिशचंद यादव, शिवमूरत यादव, जिला प्रवक्ता अशोक यादव, वेद प्रकाश, परवेज अहमद, शंभू चौहान, शैलेंद्र मौर्य, सुरेश राजभर, बलराम भारती, कमलेश यादव आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

सर्वाधिक पढ़ीं गईं