सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

बाजबहादुर में पैतृक मकान विवाद में दो पक्ष आमने-सामने, दोनों ने दर्ज कराया मुकदमा

मरम्मत और निर्माण कार्य को लेकर हुआ विवाद, पुलिस ने शुरू की जांच आजमगढ़। शहर कोतवाली क्षेत्र के बाजबहादुर मोहल्ले में पैतृक मकान और निर्माण कार्य को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हिंसक झड़प में बदल गया। घटना के बाद दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ शहर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर के आधार पर एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पहले पक्ष के मो. अनस पुत्र अब्दुल कुद्दूस ने आरोप लगाया कि 28 जुलाई को वह अपने पैतृक मकान की मरम्मत करा रहे थे। इसी दौरान पुराने विवाद को लेकर विपक्षी पक्ष के लोग मौके पर पहुंचे और गाली-गलौज करते हुए निर्माण कार्य रुकवाने लगे। विरोध करने पर कुल्हाड़ी, लाठी-डंडों और अन्य हथियारों से हमला कर दिया, जिससे वह और बीच-बचाव करने आए उनके परिजन घायल हो गए। आरोप है कि जाते समय विपक्षियों ने जान से मारने की धमकी भी दी। वहीं दूसरे पक्ष के मो. आमिर पुत्र अब्दुल सलाम ने अपनी तहरीर में कहा कि पैतृक मकान का मामला न्यायालय में विचाराधीन है। इसके बावजूद विपक्षी पक्ष जबरन निर्माण कार्य करा रहा था। रोकने पर पहले से टांगी, लोहे की रॉड और ल...

Azamgarh: माहुल चौकी प्रभारी ने मांगा स्थानांतरण, यहां नहीं है काम का माहौल

आजमगढ़। माहुल चौकी प्रभारी की ओर से एसपी को लिखे पत्र को लेकर विभाग में हड़कंप मचा है। चौकी इंचार्ज ने कहा है कि प्रार्थी इस स्थान पर कार्य करने में अपने को असहाय महसूस कर रहा है। ऐसे माहौल में नौकरी करने में असमर्थ है। प्रार्थी को अन्य किसी शाखा में या अन्य स्थान पर स्थानांतरित करने की कृपा करें। हालांकि एसपी ने ऐसे किसी पत्र को मिलने की बात से इंकार किया है।  विभाग में चर्चा है कि माहुल चौकी प्रभारी विजय नरायन पांडेय ने यह पत्र अहरौला थाना प्रभारी से क्षुब्ध होकर लिखा है। सूत्रों ने बताया कि शुक्रवार देर शाम को एसडीएम फूलपुर के निर्देश पर माहुल चौकी प्रभारी कंदरी गांव में अतिक्रमण हटवाने गए थे। इस दौरान अतिक्रमण करने वाले आक्रामक हो गए। सूचना मिलने पर एसओ अहरौला राजेंद्र प्रसाद सिंह भी दल बल के साथ मौके पर पहुंचे। इसी दौरान चौकी प्रभारी की एसओ अहरौला से किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। वे कुछ देर के लिए धरने पर बैठ गए। इसके बाद उठकर चौकी पर चले आए और एसपी को पत्र लिख कर माहुल चौकी प्रभारी के रूप में काम करने से असमर्थता जता दी। इस संबंध में चौकी प्रभारी विजय नरायन पांडेय का कहना है कि 50 गांव मेरे जिम्मे आते हैं। जहां की शांति व्यवस्था की जिम्मेदारी भी मेरी है। ऐसे में यदि इन गांवों का कोई मामला होता है तो मेरी बात भी सुनी जानी चाहिए, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। जिससे क्षुब्ध होकर मैंने तबादले को लेकर पत्र लिखा है। इस मामले में एसओ अहरौला राजेंद्र सिंह का कहना है कि विवाद की सूचना पर शुक्रवार को फोर्स के साथ कंदरी गांव पहुंचा था। चौकी प्रभारी से कोई बात नहीं हुई। यदि उन्होंने शिकायत की है तो सभी को उच्चाधिकारियों से अपनी बात कहने का अधिकार है। वहीं एसपी अनुराग आर्य ने कहा कि चौकी प्रभारी माहुल का कोई पत्र मुझे नहीं मिला है। न शिकायत की कोई जानकारी है। शिकायती पत्र आएगा तो आगे की कार्रवाई की जाएगी।

सर्वाधिक पढ़ीं गईं