सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

हाईवे पर मौत का जाल, जिम्मेदार बेखबर

 कहीं ट्रकों की अवैध पार्किंग तो कहीं सड़क पर गहरे गड्ढे, राहगीरों की जान जोखिम में हाइवे पर ट्रकों की पार्किंग और गड्ढे बढ़ा रहे हादसे का खतरा ट्रकों की अवैध पार्किंग और गड्ढों से हाइवे पर हादसों का खतरा एक लेन पर भारी वाहनों का कब्जा, रानी की सराय से कोटिला तक सड़क बदहाल आजमगढ़। जिले के नेशनल और स्टेट हाईवे पर सड़क सुरक्षा नियमों की अनदेखी कर भारी वाहनों की पार्किंग हादसों को न्योता दे रही है। हाईवे की पटरियों से लेकर एक लेन तक ट्रक और अन्य वाहन खड़े होने से राहगीरों को आवागमन में परेशानी हो रही है। रात के समय सड़क किनारे खड़े बड़े वाहनों के कारण बाइक, स्कूटी और चार पहिया वाहन चालकों को सबसे अधिक खतरा रहता है। हादसा होने के बाद ही जिम्मेदार अधिकारियों की सक्रियता बढ़ती है, जबकि नियमित कार्रवाई के नाम पर कुछ वाहनों का चालान कर खानापूर्ति किए जाने का आरोप है। जिले से आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-अयोध्या, आजमगढ़-गोरखपुर, आजमगढ़-बलिया, आजमगढ़ वाया शाहगंज-लखनऊ और आजमगढ़-प्रयागराज मार्ग गुजरते हैं। आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-प्रयागराज और आजमगढ़-गोरखपुर मार्ग पर मोरंग, बालू, गिट्टी और बोल्डर लदे ...

Azamgarh: दिल्ली से भगाकर लाया प्रेमिका को प्रेमी ने किया घर में बंद, देखे वीडियो


समाधान दिवस पर महाराजगंज थाने पर पहुंचे ‌प्रेमिका के परिजन 

आजमगढ़। रोजी रोटी के लिए दिल्ली गए एक शादीशुदा युवक ने वहां एक युवती को अपने प्रेमजाल में फंसा लिया और उसे लेकर भाग गया। जब युवती युवक के घर पहुंची तो उसे पता चला कि युवक पहले ही दो शादी कर चुका है और उसके तीन बच्चें हैं तो उसे झटका लगा। युवती ने विरोध किया तो युवक ने उसे घर में कैद कर लिया। युवती ने किसी तरह इसकी सूचना परिजनों को दी तो परिवार के लोग आजमगढ़ पहुंच गए और एसपी को प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

महराजगंज थाना क्षेत्र के महेशपुर गांव निवासी एक युवक रोजी रोटी के लिए दिल्ली गया था। वहीं उसने पहाड़गंज क्षेत्र में रहने वाली एक युवती को अपने प्रेमजाल में फंसा लिया। उसने युवती से शादी का वादा किया तो वह युवक के साथ घर से भाग गई। युवक प्रेमिका के साथ उसके घर पहुंची तो उसे पता चला कि प्रेमी पहले भी दो शादी कर चुका है। उसके तीन बच्चे हैं। प्रेमी की सच्चाई जानकर युवती को बड़ा झटका लगा। उसने युवक पर धोखा देने का आरोप लगाया और घर जाने की बात कही तो प्रेमी ने उसे घर में कैद कर दिया। उसे भोजन भी देना बंद कर दिया। एक दिन वह कमरे से बाहर निकली तो किसी का फोन मांगकर परिवार के लोगों को आपबीती बताई। इसके बाद युवती की मां, मौसी और चाची शनिवार को महराजगंज थाने पहुंच गई। उन्होंने थाने में जमकर हंगामा किया।

परिवार का आरोप था कि महराजगंज थाना क्षेत्र के महेशपुर गांव निवासी आशीष मिश्रा उर्फ राजा पुत्र रामदुलार उनकी पुत्री को बहला फुसलाकर भगा ले गया। प्रेमी की असलियत पता चली तो उसके पैरों तले जमीन खिसक गई। विरोध करने पर जब उसके साथ प्रताड़ना का दौर शुरू हुआ तो उसे अपनी गलती का एहसास हुआ। पीड़िता ने गांव के किसी संवेदनशील इंसान की मदद से घर पर फोन कर खाना-पीना भी नहीं दिए जाने की बात बताई। इसके बाद वे आजमगढ़ आए हैं। इस संबंध में उन्होंने पुलिस से शिकायत की लेकिन पुलिस ने मामले में लीपापोती कर दी। इसके बाद मजबूरन आज वे लोग एसपी से मिले हैं। आरोप लगाया कि आशीष इसके पहले दो शादी कर चुका है। उसके तीन बच्चे भी हैं। उन्हें डर है कि आशीष ने कहीं उनकी पुत्री को बेच न दिया हो। इस मामले में पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य ने जांच कर कार्रवाई का निर्देश दिया है।


सर्वाधिक पढ़ीं गईं