सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

हाईवे पर मौत का जाल, जिम्मेदार बेखबर

 कहीं ट्रकों की अवैध पार्किंग तो कहीं सड़क पर गहरे गड्ढे, राहगीरों की जान जोखिम में हाइवे पर ट्रकों की पार्किंग और गड्ढे बढ़ा रहे हादसे का खतरा ट्रकों की अवैध पार्किंग और गड्ढों से हाइवे पर हादसों का खतरा एक लेन पर भारी वाहनों का कब्जा, रानी की सराय से कोटिला तक सड़क बदहाल आजमगढ़। जिले के नेशनल और स्टेट हाईवे पर सड़क सुरक्षा नियमों की अनदेखी कर भारी वाहनों की पार्किंग हादसों को न्योता दे रही है। हाईवे की पटरियों से लेकर एक लेन तक ट्रक और अन्य वाहन खड़े होने से राहगीरों को आवागमन में परेशानी हो रही है। रात के समय सड़क किनारे खड़े बड़े वाहनों के कारण बाइक, स्कूटी और चार पहिया वाहन चालकों को सबसे अधिक खतरा रहता है। हादसा होने के बाद ही जिम्मेदार अधिकारियों की सक्रियता बढ़ती है, जबकि नियमित कार्रवाई के नाम पर कुछ वाहनों का चालान कर खानापूर्ति किए जाने का आरोप है। जिले से आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-अयोध्या, आजमगढ़-गोरखपुर, आजमगढ़-बलिया, आजमगढ़ वाया शाहगंज-लखनऊ और आजमगढ़-प्रयागराज मार्ग गुजरते हैं। आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-प्रयागराज और आजमगढ़-गोरखपुर मार्ग पर मोरंग, बालू, गिट्टी और बोल्डर लदे ...

Azamgarh: आप की सातवीं तिरंगा शाखा भगत सिंह को रही समर्पित

ठंडी सड़क पार्क की सफाई कर भगत सिंह को दी श्रद्धांजलि

आजमगढ़। नगर के ठंडी सड़क में रविवार को आम आदमी पार्टी की सातवीं तिरंगा शाखा शहीद-ए-आजम भगत सिंह को समर्पित रहीं। इस दौरान आप के कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने पार्क की साफ-सफाई की। इसके बाद शहीद-ए-आज़म भगत सिंह के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

  जिला महासचिव डा. अनुराग ने कहा कि आम आदमी पार्टी के इस वृहद व व्यापक तिरंगा शाखा के इस कार्यक्रम को राष्ट्रीय अध्यक्ष अरविंद केजरीवाल व प्रदेश प्रभारी संजय सिंह जी की प्रेरणा से जनहित में प्रारंभ किया गया। यह सातवीं तिरंगा शाखा है। प्रत्येक रविवार को यह कार्यक्रम अनवरत रूप से जिले में विभिन्न स्थानों नदी, पार्क, सरोवरों आदि स्थानों पर चलता रहेगा। जिसमें हम सफाई के साथ-साथ अपने देश के वीर स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के योगदान को याद करते हैं और यह शाखाएं उन्ही के नाम पर आयोजित होती हैं। साफ-सफाई के पश्चात शहीदे आज़म भगत सिंह को याद करते हुये भारत को अंग्रेजी दासता से मुक्ति के संग्राम में उनके अतुलनीय योगदान के बारे में व्यापक चर्चा की गई और उनके जीवन से प्रेरणा लेते हुये अत्याचार, अनाचार के विरुद्ध संघर्ष का संकल्प लिया गया आखिर में राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। इस तिरंगा शाखा में जिला उपाध्यक्ष रामरुप यादव, विक्की सोनकर, एडवोकेट एमपी यादव, राजेश सिंह, वीरेंद्र यादव, रुपेश विश्वकर्मा, उमेश यादव, बलवंत यादव, विपिन पाठक, सत्यम राय, अनिल यादव, संजय यादव, अभिषेक सिंह, दीनबंधु गुप्ता, नंदू राज, डा. विजय यादव, विशेष मौर्या, लालजीत, जगधारी, नरेंद्र मिश्रा, भानु प्रताप सिंह, राकेश मौर्या, बलवंत यादव आदि मौजूद थे।

सर्वाधिक पढ़ीं गईं