सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

हाईवे पर मौत का जाल, जिम्मेदार बेखबर

 कहीं ट्रकों की अवैध पार्किंग तो कहीं सड़क पर गहरे गड्ढे, राहगीरों की जान जोखिम में हाइवे पर ट्रकों की पार्किंग और गड्ढे बढ़ा रहे हादसे का खतरा ट्रकों की अवैध पार्किंग और गड्ढों से हाइवे पर हादसों का खतरा एक लेन पर भारी वाहनों का कब्जा, रानी की सराय से कोटिला तक सड़क बदहाल आजमगढ़। जिले के नेशनल और स्टेट हाईवे पर सड़क सुरक्षा नियमों की अनदेखी कर भारी वाहनों की पार्किंग हादसों को न्योता दे रही है। हाईवे की पटरियों से लेकर एक लेन तक ट्रक और अन्य वाहन खड़े होने से राहगीरों को आवागमन में परेशानी हो रही है। रात के समय सड़क किनारे खड़े बड़े वाहनों के कारण बाइक, स्कूटी और चार पहिया वाहन चालकों को सबसे अधिक खतरा रहता है। हादसा होने के बाद ही जिम्मेदार अधिकारियों की सक्रियता बढ़ती है, जबकि नियमित कार्रवाई के नाम पर कुछ वाहनों का चालान कर खानापूर्ति किए जाने का आरोप है। जिले से आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-अयोध्या, आजमगढ़-गोरखपुर, आजमगढ़-बलिया, आजमगढ़ वाया शाहगंज-लखनऊ और आजमगढ़-प्रयागराज मार्ग गुजरते हैं। आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-प्रयागराज और आजमगढ़-गोरखपुर मार्ग पर मोरंग, बालू, गिट्टी और बोल्डर लदे ...

Azamgarh: संदिग्ध परिस्थितियों में दो विव‌ाहिताओं की मौत

मायका पक्ष ने ससुरालीजन पर लगाया हत्या का आरोप

पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा

आजमगढ़। जिले के दो थाना क्षेत्रों में बुधवार को दो विवा‌हिताओं की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मायके के लोगों ने ससुराल पक्ष पर विवाहिताओं की हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस  ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है। 

  बरदह थाना के सरायमोहन गाँव निवासनी कविता देवी पत्नी जमुना राम कि बुधवार की रात में अचानक पेट दर्द शुरु हुआ तो ससुराल पक्ष के लोग आनन-फानन में जौनपुर एक निजी अस्पताल ले गए, जहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी देवगांव कोतवाली के दवना कटौली गांव निवासी भाई कन्हैया लाल को हुई तो उन्होंने ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने दोनों पक्षों को थानों लेकर आई, जहां दोनों पक्ष पोस्टमार्टम करवाने से इंकार कर रहे थे। लेकिन पुलिस ने कार्रवाई के लिए पोस्टमार्टम के लिए शव को भेज दिया। वहीं दूसरी घटना छीही गांव की है। जहां बुधवार को विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मायके पक्ष के लोगों ने ससुराल पक्ष पर जान से मारने का आरोप लगया है।जानकारी के अनुसार गाजीपुर के जंगीपुर थाने के गांधीनगर वार्ड के रहने वाले अकबरअली ने 15 वर्ष पहले अपनी बहन की शादी बिलरियागंज के छीही गांव निवासी बदरुद्दीन से की थी। मर्चरी हाउस पहुंचे मृतका के भाई व स्वजन ने जान से मारने का आरोप लगाया। बताया कि दोनों अक्सर झगड़ा करते थे। सुबह दोनों में किसी बात को लेकर विवाद हो गया जिसके बाद मेरी बहन को बदरुद्दीन ने मार डाला, जबकि पति बदरुद्दीन ने बताया कि बुधवार की सुबह जब अपनी बच्चियों को स्कूल छोड़ने गए तो सब कुछ ठीक था, लेकिन जब लौटा, तो जमीन पर शकीला बानो तड़प रही थी। कुछ ही देर बाद मौत हो गई। बिलरियागंज थानाध्यक्ष विजय प्रकाश मौर्य ने बताया कि भाई की तहरीर पर पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। आगे की कारवाई रिपोर्ट आने के बाद की जाएगी।

सर्वाधिक पढ़ीं गईं