सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

हाईवे पर मौत का जाल, जिम्मेदार बेखबर

 कहीं ट्रकों की अवैध पार्किंग तो कहीं सड़क पर गहरे गड्ढे, राहगीरों की जान जोखिम में हाइवे पर ट्रकों की पार्किंग और गड्ढे बढ़ा रहे हादसे का खतरा ट्रकों की अवैध पार्किंग और गड्ढों से हाइवे पर हादसों का खतरा एक लेन पर भारी वाहनों का कब्जा, रानी की सराय से कोटिला तक सड़क बदहाल आजमगढ़। जिले के नेशनल और स्टेट हाईवे पर सड़क सुरक्षा नियमों की अनदेखी कर भारी वाहनों की पार्किंग हादसों को न्योता दे रही है। हाईवे की पटरियों से लेकर एक लेन तक ट्रक और अन्य वाहन खड़े होने से राहगीरों को आवागमन में परेशानी हो रही है। रात के समय सड़क किनारे खड़े बड़े वाहनों के कारण बाइक, स्कूटी और चार पहिया वाहन चालकों को सबसे अधिक खतरा रहता है। हादसा होने के बाद ही जिम्मेदार अधिकारियों की सक्रियता बढ़ती है, जबकि नियमित कार्रवाई के नाम पर कुछ वाहनों का चालान कर खानापूर्ति किए जाने का आरोप है। जिले से आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-अयोध्या, आजमगढ़-गोरखपुर, आजमगढ़-बलिया, आजमगढ़ वाया शाहगंज-लखनऊ और आजमगढ़-प्रयागराज मार्ग गुजरते हैं। आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-प्रयागराज और आजमगढ़-गोरखपुर मार्ग पर मोरंग, बालू, गिट्टी और बोल्डर लदे ...

Azamgarh:स्वतंत्रता दिवस के लिए सज गए सरकारी भवन

 

आजमगढ़। स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में अमृत महोत्सव मनाया जा रहा है। आजादी का उत्सव मनाने के लिए रविवार को सरकारी भवनों में साफ-सफाई के साथ उन्हें बिजली की झालरों से सजाया गया। शाम ढलते ही भवन रंगबिरंगी रोशनी से नहा उठे। बच्चों से लेकर बुजुर्ग तक स्वतंत्रता दिवस के उल्लास में डूबे नजर आए।



स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर रविवार को हर्षोल्लास दिखा। आजादी की वर्षगांठ मनाने के लिए सरकारी भवनों को फूलमाला व बिजली की झालरों से सजाया गया। कलक्ट्रेट व विकास भवन में की गई सजावट अलग ही छटा बिखेर रही थी। इसके अलावा जनपद में विभिन्न स्थानों पर लगी महापुरुषों की प्रतिमाओं के पास सफाई की गई। जिलाधिकारी विशाल भारद्वाज ने सभी विभागाध्यक्षों को उनके अंतर्गत आने वाले कार्यालयों को सजाने के आदेश दिए हैं। इससे सरकारी अस्पतालों सहित सभी सरकारी भवनों में सजावट की गई।

स्वतंत्रता दिवस पर रविवार को ध्वजारोहण किया जाएगा। इसके साथ ही महापुरुषों व शहीदों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण के लिए अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है। शाम होते ही कार्यालयों में लगाई गई बिजली की झालरें जलाई गईं तो रोशनी की जगमग आजादी की खुशी के रूप में बिखर उठी। इधर बाजार में तिरंगा झंडा, टोपी व पट्टा बेचने वाली दुकानों पर भीड़ देखी गई। बच्चे बड़ों के साथ दुकानों पर पहुंचे और किसी ने तिरंगा झंडा लिया तो कोई तिरंगा टोपी लगाकर देश भक्ति के गीत गुनगनाते नजर आया।

सर्वाधिक पढ़ीं गईं