सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

24 घंटे की तलाश के बाद 10 वर्षीय वैभव का शव पड़ोसी के बेसमेंट से बरामद, हत्या का आरोप

सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पड़ोसी हिरासत में पूछताछ में हत्या की बात कबूल, कस्बे में शोक और आक्रोश गोरखपुर। खजनी कस्बे में सर्राफा कारोबारी के 10 वर्षीय पौत्र वैभव वर्मा की अपहरण के बाद हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। करीब 24 घंटे तक चले सर्च ऑपरेशन के बाद पुलिस ने पड़ोसी सर्वेश भट्ट को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पुलिस के अनुसार, पूछताछ में आरोपी के बयान के आधार पर उसके घर के बेसमेंट से वैभव का शव बरामद किया गया। जानकारी के अनुसार, सोमवार दोपहर स्कूल से घर लौटने के बाद वैभव साइकिल लेकर खेलने निकला था, लेकिन वापस नहीं लौटा। कुछ देर बाद उसकी साइकिल और एक चप्पल खेत के पास मिली, जिसके बाद परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी डॉ. कौस्तुभ के निर्देशन में पांच टीमें गठित की गईं। डॉग स्क्वॉयड, फॉरेंसिक टीम और तकनीकी साक्ष्यों की मदद से जांच आगे बढ़ाई गई। सीसीटीवी फुटेज में वैभव के पीछे पड़ोसी सर्वेश भट्ट जाता दिखाई दिया। इसी आधार पर पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की। पुलिस के अनुसार, पूछताछ में आरोपी ने हत्या की बात स्वीकार की और उसकी निशानदेही पर ...

Azamgarh: पोल पर लगी लाइटें और हाई मास्ट लाइटें पड़ी खराब

रात अंधेरे में रहता है कस्बे का बाजार

जहानागंज। नगर पंचायत जहानागंज बाजार के क्षेत्र के आने वाले गांव में श्री कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर भी सड़कों से लेकर गांव तक अंधेरे में डूबे रहे। नगर पंचायत क्षेत्र में सड़कों किनारे लगे और खंभों पर लगी लाइटें खराब पड़ी हुई हैं वहीं चार हाई मार्क्स लाइटें खराब पड़ी हुई हैं।

नगर पंचायत के ठीक सामने सठियावं मार्ग मौनी बाबा की कुटी तथा डिग्री कॉलेज के सामने लाइटें महीनों से खराब पड़ी हैं। जिसकी शिकायत नगर पंचायत कार्यालय सहित कर्मचारियों सहित अधिकारियों तक की गई लेकिन आश्वासन के सिवा अब तक कुछ नहीं मिला। इसलिए नगर पंचायत उदासीन की स्थिति में चल रहा है। नगर पंचायत क्षेत्र के महेंद्र, सतेंद्र, फूलेश, हरेंद्र, रामाश्रय आदि लोगों का कहना है कि नगर पंचायत द्वारा कार्य करा दिया जा रहा है लेकिन खराबी होने के बाद उसको ठीक कराने के लिए कोई जिम्मेदार व्यक्ति जिम्मा नहीं ले रहा है। जिसकी वजह से सड़कों से लेकर गांव तक जहां भी लाइटें लगी हैं वहां अंधेरा छाया हुआ है।

सर्वाधिक पढ़ीं गईं