सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

हाईवे पर मौत का जाल, जिम्मेदार बेखबर

 कहीं ट्रकों की अवैध पार्किंग तो कहीं सड़क पर गहरे गड्ढे, राहगीरों की जान जोखिम में हाइवे पर ट्रकों की पार्किंग और गड्ढे बढ़ा रहे हादसे का खतरा ट्रकों की अवैध पार्किंग और गड्ढों से हाइवे पर हादसों का खतरा एक लेन पर भारी वाहनों का कब्जा, रानी की सराय से कोटिला तक सड़क बदहाल आजमगढ़। जिले के नेशनल और स्टेट हाईवे पर सड़क सुरक्षा नियमों की अनदेखी कर भारी वाहनों की पार्किंग हादसों को न्योता दे रही है। हाईवे की पटरियों से लेकर एक लेन तक ट्रक और अन्य वाहन खड़े होने से राहगीरों को आवागमन में परेशानी हो रही है। रात के समय सड़क किनारे खड़े बड़े वाहनों के कारण बाइक, स्कूटी और चार पहिया वाहन चालकों को सबसे अधिक खतरा रहता है। हादसा होने के बाद ही जिम्मेदार अधिकारियों की सक्रियता बढ़ती है, जबकि नियमित कार्रवाई के नाम पर कुछ वाहनों का चालान कर खानापूर्ति किए जाने का आरोप है। जिले से आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-अयोध्या, आजमगढ़-गोरखपुर, आजमगढ़-बलिया, आजमगढ़ वाया शाहगंज-लखनऊ और आजमगढ़-प्रयागराज मार्ग गुजरते हैं। आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-प्रयागराज और आजमगढ़-गोरखपुर मार्ग पर मोरंग, बालू, गिट्टी और बोल्डर लदे ...

Azamgarh: कर्मचारी विरोधी है सरकार, संगठित होकर संघर्ष का आह्वान

 


फूलपुर ब्लाक पर अटेवा पेंशन बचाओं मंच की बैठक

आजमगढ़। फूलपुर ब्लाक मुख्यालय पर शुक्रवार को अटेवा पेंशन बचाओं मंच की बैठक हुई। इस दौरान मंच के लोगों ने कर्मचारियों को पेंशन बचाओं के आंदोलन से अवगत कराया। साथ ही आंदोलन में सहयोग का आह्वान किया। इस दौरान मंच ने कस्बे में एक जागरूकता रैली भी निकाली।

 जिलाध्यक्ष सुभाष चंद यादव ने सरकार को कर्मचारी विरोधी बताते हुए संगठित होकर संघर्ष करने का आह्वान किया। कहा कि शिक्षक हमेशा से शिक्षकों की हितों की लड़ाई लड़ता रहा है। उन्होंने कहा कि कोई भी सरकार शिक्षकों के हितों की अनदेखी कर सत्ता में काबिज नही रह सकती है। डा. आरबी वर्मा ने कहा कि मांग पूरी होने तक हर तरह की लड़ाई लड़ने को लेकर हम संघर्ष करते रहेंगे। पुरानी पेंशन व्यवस्था लागू न करना कर्मचारियों के साथ सबसे बड़ा धोखा है। इस मौके पर डा. मुकेश कुमार मौर्य, वरिष्ठ नेत्र परीक्षण अधिकारी डा. आरबी वर्मा, जुल्फेकार अहमद रिजवी, महेंद्र यादव, दीपक यादव आदि मौजूद रहे।

सर्वाधिक पढ़ीं गईं