सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

हाईवे पर मौत का जाल, जिम्मेदार बेखबर

 कहीं ट्रकों की अवैध पार्किंग तो कहीं सड़क पर गहरे गड्ढे, राहगीरों की जान जोखिम में हाइवे पर ट्रकों की पार्किंग और गड्ढे बढ़ा रहे हादसे का खतरा ट्रकों की अवैध पार्किंग और गड्ढों से हाइवे पर हादसों का खतरा एक लेन पर भारी वाहनों का कब्जा, रानी की सराय से कोटिला तक सड़क बदहाल आजमगढ़। जिले के नेशनल और स्टेट हाईवे पर सड़क सुरक्षा नियमों की अनदेखी कर भारी वाहनों की पार्किंग हादसों को न्योता दे रही है। हाईवे की पटरियों से लेकर एक लेन तक ट्रक और अन्य वाहन खड़े होने से राहगीरों को आवागमन में परेशानी हो रही है। रात के समय सड़क किनारे खड़े बड़े वाहनों के कारण बाइक, स्कूटी और चार पहिया वाहन चालकों को सबसे अधिक खतरा रहता है। हादसा होने के बाद ही जिम्मेदार अधिकारियों की सक्रियता बढ़ती है, जबकि नियमित कार्रवाई के नाम पर कुछ वाहनों का चालान कर खानापूर्ति किए जाने का आरोप है। जिले से आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-अयोध्या, आजमगढ़-गोरखपुर, आजमगढ़-बलिया, आजमगढ़ वाया शाहगंज-लखनऊ और आजमगढ़-प्रयागराज मार्ग गुजरते हैं। आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-प्रयागराज और आजमगढ़-गोरखपुर मार्ग पर मोरंग, बालू, गिट्टी और बोल्डर लदे ...

Azamgarh: शटर का ताला तोड़कर नकदी समेत एक कैरेट अंडा ले गए चोर

 

आजमगढ़। मुबारकपुर थाना क्षेत्र के जमुड़ी बाजार स्थित एक व्यक्ति के दुकान में चोर बीती रात शटर का ताला तोड़कर नगदी सहित एक कैरेट अंडा उठा ले गए। पीड़ित को घटना की जानकारी गुरूवार की सुबह हुई। सूचना पुलिस को दी, पुलिस पी‌ड़ित की तहरीर के आधार पर मामले की छानबीन में जुटी है।

मुबारकपुर क्षेत्र के सठियांव निवासी गुड्डू चौहान पुत्र शिवनाथ चौहान की जमुड़ी बाजार में विनायक चाईनीज फास्ट फूड सेंटर के नाम से दुकानहै। नित्य की भांति गुड्डू बुधवार की रात आठ बजे दुकान बंद घर चला गया।वहीं बगल में एक कोचिंग सेंटर भी है। गुरूवार की सुबह कोचिंग पढ़ने पहुंचे बच्चों ने दुकान का ताला टूटा देखा तो बच्चों ने इसकी सूचना पीड़ित सहित पुलिस को दी। सूचना पर दुकानदार और पुलिस दोनों मौके पर पहुंची। दुकानदार ने ताला टूटा देखा और अंदर का सारा सामान चेक किया तो पता चला कि चोर बिक्री का रखा 1100 रुपये एक गैस सिलेंडर तथा एक पेटी अंडा का कैैरेट उठा ले गए थे।

सर्वाधिक पढ़ीं गईं