सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

हनुमान जी की प्रतिमा क्षतिग्रस्त, नई स्थापित

पुलिस ने शुरू की जांच, एसडीएम भी पहुंचे मौके पर आजमगढ़। कप्तानगंज थाना क्षेत्र के पासीपुर रसूलपुर गांव में बृहस्पतिवार की सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में हनुमान जी की प्रतिमा क्षतिग्रस्त मिली। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल शुरू कर दी। बाद में नई प्रतिमा स्थापित कराई गई। पासीपुर रसूलपुर गांव स्थित शारदा सहायक शाखा खंड-32 के किनारे, राष्ट्रीय राजमार्ग से लगभग 50 मीटर दक्षिण मठ गोविंद मार्ग पर स्थित हनुमान मंदिर में गुरुवार सुबह करीब 7:30 बजे ग्रामीणों ने प्रतिमा को क्षतिग्रस्त देखा। घटना की जानकारी तत्काल पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी अनुराग कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। प्रशासन की ओर से नई हनुमान प्रतिमा स्थापित कराकर पूजा-अर्चना भी कराई गई। मौके पर बूढ़नपुर के एसडीएम अभय राज शुक्ल भी पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। थाना प्रभारी अनुराग कुमार ने बताया कि प्रथम दृष्टया किसी अराजक तत्व द्वारा माहौल बिगाड़ने जैसी बात सामने नहीं आई है। प्रतिमा किन परिस्थितियों में क्षतिग्रस्त हुई, इसकी जांच की जा रही है। सभी पहलुओं ...

Azamgarh: आप के मुहल्ला क्लीनिक में 200 मरीजों का हुआ उपचार

आजमगढ। आम आदमी पार्टी की ओर से रविवार को नरौली में मोबाइल मोहल्ला ‌‌क्लीनिक लगाया गया। जिसका उद्घाटन आप के पूर्वांचल प्रांत के अध्यक्ष राजेश यादव ने फीता काटकर किया।इस दौरान दंत चिकित्सक अनुराग यादव व फीजिशियन हरिराम, डा. ज्ञानचंद, डा. चंद्रशेखर यादव ने 200 मरीजों का निःशुल्क चिकित्सकीय परीक्षण किया और दवाएं दी। पूर्वांचल प्रांत के अध्यक्ष राजेश यादव ने कहा कि यह मोबाइल मुहल्ला क्लिनिक जन सहयोग से जनता के हित में पिछले दो रविवार से लगातार चल रही है और इस रविवार को नगर के नरौली मोहल्ले में लगाई गई है भविष्य में आजमगढ़ के विभिन्न क्षेत्रों में अनवरत जनसहयोग व चिकित्सको के सहयोग से चलाया जायेगा। आगंतुकों के प्रति विक्की सोनकर ने आभार व्यक्त किया। इस मौके पर डॉ अनुराग यादव, डा. हरीराम, डॉ ज्ञानचंद, डॉ चंद्रशेखर, संजय राय, राम सतन पटेल, रमेश यादव, रमेश मौर्या, अशोक यादव,गुड्डू जमाली,सतीश यादव, राहुल सोनकर, बृजेश सोनकर, शिवम सोनकर, आकाश सोनकर, सूर्यभान यादव, धोनी सहित पार्टी के पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

सर्वाधिक पढ़ीं गईं